लाइव न्यूज़ :

Seema Haider Case: सीमा हैदर से जब यूपी एटीएस ने अंग्रेजी के शब्द पढ़ने को कहा, निकला चौंकाने वाला परिणाम

By रुस्तम राणा | Updated: July 20, 2023 17:56 IST

सूत्रों ने वेबसाइट को बताया कि पाकिस्तानी नागरिक ने न केवल पाठ को अच्छी तरह से पढ़ा, बल्कि जिस तरह से उसने अंग्रेजी पढ़ी वह एकदम सही थी।

Open in App
ठळक मुद्देहैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट होने की संभावना पर जाँच जारीयूपी पुलिस ने कहा - जब तक पर्याप्त सबूत न हो, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं हैयूपी के स्पेशल डीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा - आगे की कार्रवाई की जा रही है

Seema Haider Case: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अपने 22 वर्षीय साथी सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नजर में है। यूपी एटीएस द्वारा पूछताछ के दौरान जब सीमा हैदर से अंग्रेजी के शब्दों को पढ़ने के लिए कहा गया तो उसने एकदम सही अंग्रेजी बोली। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी एटीएस के अधिकारियों ने उनसे अंग्रेजी में कुछ पंक्तियां पढ़ने को कहा।

सूत्रों ने वेबसाइट को बताया कि पाकिस्तानी नागरिक ने न केवल पाठ को अच्छी तरह से पढ़ा, बल्कि जिस तरह से उसने अंग्रेजी पढ़ी वह एकदम सही थी। यह भी पता चला है कि सीमा हैदर पबजी के माध्यम से ज्यादातर दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों तक पहुंची थी, जिस गेम प्लेटफॉर्म पर वह मीना से मिली थी। यूपी एटीएस ने हैदर से दो दिनों तक पूछताछ की, जिसमें अवैध रूप से भारत में घुसने के उसके मकसद के बारे में पूछताछ की गई। उनसे उनके रिश्तेदारों और उनके चाचा और भाई के पाकिस्तानी सेना में सेवारत होने के दावों के बारे में भी पूछा गया।

बुधवार को, उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान में बताया कि कैसे हैदर ने जनवरी 2022 की शुरुआत में भारत में घुसने की योजना बनाई थी। इस साल मार्च में, वह नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक होटल में सचिन मीना से मिली थी और वहां सात दिन बिताए थे। मई में, उसने एक पर्यटक वीजा प्राप्त किया और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में स्थित खुनवा सीमा पर बस लेने से पहले कराची से दुबई और फिर काठमांडू के लिए उड़ान भरी। उसने लखनऊ, आगरा की यात्रा की और फिर ग्रेटर नोएडा पहुंची जहां मीना ने रबूपुरा इलाके में किराए पर एक कमरा लिया था।

 हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर यूपी के स्पेशल डीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, ''सभी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। यह मामला दो देशों से जुड़ा है, जब तक पर्याप्त सबूत न हो, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है। वह एक बार जेल जा चुकी है और अब जमानत पर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है''

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतपाकिस्ताननेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील