लाइव न्यूज़ :

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा सत्र में भी गूंजा मणिपुर का मुद्दा, अखिलेश यादव ने सीएम योगी से की मांग; बोले- "यह आपके लिए मौका है देश की..."

By अंजली चौहान | Updated: August 7, 2023 16:58 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने मणिपुर मुद्दे को लेकर चर्चा की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी विधानसभा सत्र में मणिपुर का मुद्दा उठाअखिलेश यादव ने चर्चा की मांग की और सीएम योगी से इस पर बोलने के लिए कहा सदन अध्यक्ष ने इस मांग को किया खारिज 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही सदन में मणिपुर का मुद्दा गूंजा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने विधानसभा में अध्यक्ष से अनुरोध किया कि उनकी पार्टी को मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के बारे में बोलने की अनुमति दी जाए।

अखिलेश यादव ने कहा, "मणिपुर में जिस तरह से चीजें हुईं, यह एक गंभीर मुद्दा है। लेकिन हम हिंसा पर निंदा प्रस्ताव भी नहीं ला पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और प्रधानमंत्री (एक सांसद के रूप में) इसी राज्य से आते हैं। दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां मणिपुर हिंसा की निंदा न की गई हो. क्या हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस सदन के नेता मणिपुर पर कुछ बोलेंगे।" 

हालांकि, अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जो हुआ हो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मणिपुर मुद्दे के लिए यह मंच नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा का मुद्दा नहीं है।

इसके बाद अखिलेश यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री सीएम योगी  की ओर रुख किया और कहा कि यह उनके लिए देश की आवाज बनने का मौका है। सपा नेता ने कहा कि आप किस राज्य में वोट मांगने नहीं जाते? यह आपके लिए देश की आवाज़ बनने का मौका है। 

अखिलेश यादव ने विधानसभा में सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया है। मुख्यमंत्री की क्या कुछ मजबूरी है? फिलहाल मणिपुर की घटना ने पूरे देश की महिलाओं के मन में डर पैदा किया है इस डर को निकाला जाना चाहिए। 

वहीं, विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अगर विपक्ष के पास कोई मुद्दा है तो वे हमारे पास आ सकते हैं और सरकार चर्चा करने और बहस करने के लिए तैयार है।

अगर विपक्ष लोगों के हित के लिए सकारात्मक चर्चा चाहता है तो सरकार उनके सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। सपा के अलावा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने भी मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग की है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?