लाइव न्यूज़ :

UP Assembly Elections 2022: मुलायम सिंह ने बेटे अखिलेश यादव के लिए मांगा वोट, कहा-भीड़ देखकर लग रहा है यूपी में हो रहा परिवर्तन, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2022 18:33 IST

UP Assembly Elections 2022: फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज और फरुखाबाद के 29 निर्वाचन क्षेत्रों को ‘‘समाजवादी बेल्ट’’ माना जाता है। 2012 में जब सपा ने राज्य में सरकार बनाई, तो इन 29 सीटों में से उसने 25 सीटें जीती थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे2009 में लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट पर अखिलेश के साथ मुकाबला हुआ था।दूसरी बार है जब एसपी सिंह बघेल अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।करहल में लगभग 3.7 लाख मतदाता हैं।

UP Assembly Elections 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव मैनपुरी में प्रचार किया। करीब 3 साल बाद चुनाव प्रचार करने उतरे। मुलायम सिंह ने कहा कि किसान, युवा और व्यवसायी भारत को मजबूत बनाएंगे। रैली में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सांसद हैं। मैनपुरी के करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। करहल सीट पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। सिंह ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम विकास के लिए काम करेंगे।

मंच पर सपा सरंक्षक मुलायम सिंह के पैर छूकर अखिलेश ने उनसे जीत का आर्शीवाद मांगा। अखिलेश ने यह भी कहा, ‘‘यह नेता जी का क्षेत्र है। अखिलेश ने जनता को यह भी याद दिलाया कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने यहीं से अपनी पढ़ाई की और यहीं के एक स्कूल में पढ़ाया और यहीं से राजनीति भी शुरू की।’’

मुलायम सिंह यादव ने मंच से कहा कि आप लोग अखिलेश को भर-भर के वोट दीजिए। सिंह ने कहा कि अखिलेश के सीएम बनाने के बाद किसान, व्यापारी और युवा को मदद दी जाएगी। सपा संरक्षक ने कहा कि भीड़ देखकर लग रहा है कि यूपी में परिवर्तन हो रहा है। यूपी में गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है। किसान को खाद और बीज नहीं मिल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के करहल में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ कद्दावर नेता को चुनाव मैदान में उतारा है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा हैं क्योंकि यहां के लोग अखिलेश यादव को ‘घर का लड़का’ मानते हैं।

src="//tvid.in/1xhmt8m9l6/lang?autoplay=false" border="0" frameBorder="0" seamless="" scrolling="no" allowfullscreen="true" mozallowfullscreen="true" allowtransparency="true"

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि नेता जी का आभार और धन्यवाद देना चाहता हूं उनके आने से रौनक और खूबसूरती बढ़ गयी है उन्होंने चार चांद लगाने का काम किया है। अखिलेश ने कहा, ''जिन्हें कानून व्यवस्था हाथ में लेनी है, कानून को नही मानना है वह समाजवादी पार्टी को वोट न दें।

जिन्हें गरीबों पर अन्याय करना है वह भी समाजवादी पार्टी को वोट न दें। पहले और दूसरे चरण के हुए मतदान में सर्वाधिक सीट जीतने का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के वोट पता चल गया होगा, यह तीसरा चरण है और चौथे चरण तक सपा की सरकार बन जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह