लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः अवनीश अवस्थी, नवनीत सहगल, प्रशांत कुमार और अमिताभ यश को जल्द हटाने की मांग, सपा ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, जानिए कारण

By भाषा | Updated: January 9, 2022 17:46 IST

UP Assembly election 2022: उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होंगे और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। पहले चरण की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी।

UP Assembly election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) ने निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्‍य में तैनात अपर मुख्‍य सचिव (गृह) समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से तत्काल हटाने की मांग की है।

सपा ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त को पत्र लिखकर अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाने की मांग की है। सपा के राष्ट्रीय सचिव और मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की ओर से जारी पत्रक के मुताबिक पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के कथित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से तत्काल हटाया जाए।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया, ‘‘ शासन में अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल, प्रशांत कुमार अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) तथा अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश भाजपा सरकार के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं और इन सभी को तत्काल प्रभाव से हटाए बगैर प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, प्रभाव मुक्त चुनाव संभव नहीं है।’’

चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी मांग करती है कि उपरोक्त सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाया जाए जिससे कि प्रदेश में निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव संपन्न हो सके। गौरतलब है कि पत्रक में समाजवादी पार्टी ने अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी को ‘‘उप मुख्‍य सचिव’’ लिखा है,जबकि राज्य में उप मुख्‍य सचिव का कोई पद नहीं है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीचुनाव आयोगअखिलेश यादवलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?