लाइव न्यूज़ :

UP Assembly by-election 2022: भाजपा के लिए खतौली और रामपुर में सदमे वाली स्थिति, दोनों जगहों पर पिछड़े प्रत्याशी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 8, 2022 12:59 IST

यूपी विधानसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक खतौली और रामपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी क्रमशः राष्ट्रीय लोकदल और सपा प्रत्याशियों से पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा के प्रत्याशी पिछड़ रहे हैं खतौली में रालोद और रामपुर में सपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्यशियों को पीछे धकेले हुए हैंवहीं मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आगे चल रही हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जिस तरह के शुरूआती रूझान आ रहे हैं, वो भाजपा खेमे में बेचैनी पैदा करने वाले हो सकते हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक खतौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी से पिछड़ते नजर आ रहे हैं, वहीं रामपुरउपचुनाव की बात करें तो वहां से आजम खान की अयोग्यता के कारण सीट खोने वाली सपा ने मार्च 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को फिलहाल बरकरार रखते हुए भाजपा को जीत से दूर धकेले हुए है।

चुनाव आयोग के मुताबिक खतौली उपचुनाव में जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया 32915 वोट लेकर भाजपा की राजकुमारी से आगे चल रहे हैं। राजकुमारी को अभी तक की मतगणना के मुताबिक 24381 वोट मिले हैं। वहीं मत प्रतिशत की बात करें तो रालोद को 55.8 फीसदी और भाजपा को 40.8 फीसदी वोट मिले हैं।

अब बात करते हैं रामपुर विधानसभा सीट की, जिसके बारे में सपा की ओर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी गई थी कि वहां पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई और चुनाव को रद्द कर दिया जाए लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर भी सपा भाजपा से आगे चल रही है। रामपुर में सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खुद मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं।

रामपुर में सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम रजा अभी तक 21908 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को पीछे किये हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अब तक 16808 वोट मिले हैं। वहीं वोट परसेंट की बात करें तो रामपुर में भाजपा को 42.81 फीसदी वोट मिला है और सपा को 55.8 फीसदी वोट मिला है। यह सीट सपा के लिए इस कारण से भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है क्योंकि यह पारंपरिक तौर पर सपा की सीट मानी जाती है और इस इलाके में आयोग द्वारा अयोग्य ठहराये गये मोहम्मद आजम खान का खासा दखल है।

आखिर में मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव की मौजूदा स्थिति की भी बात कर लेते हैं। मुलायम सिंह के दिवंगत होने के कारण खाली हुई इस सीट पर चुनाव लड़ रही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य से बढ़त बनाये हुए हैं। मैनपुरी में डिंपल यादव को अबी तक 277134 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रघुराज शाक्य को 158228 वोट मिले हैं। वोट शेयर की बात करें सपा को यहां पर अभी तक 62.55 फीसदी और भाजपा को 35.71 फीसदी वोट मिला है।

टॅग्स :उपचुनावरामपुरमैनपुरीBJPआज़म खानसमाजवादी पार्टीराष्ट्रीय लोक दलअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए