लाइव न्यूज़ :

यूपी के अमेठी में बारातियों से भरी जीप और ट्रक की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: April 18, 2022 10:52 IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी में गौरीगंज क्षेत्र में हादसा हुआ। रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र से लौट रहे बारातियों की तेज रफ्तार जीप एक ट्रक से टकरा गई।

Open in App

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में बाबूगंज सगरा आश्रम के पास बारातियों से भरी एक जीप और एक ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र से लौट रहे बारातियों की तेज रफ्तार जीप रविवार आधी रात करीब सवा 12 बजे गौरीगंज क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

जख्मी लोगों को जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से चारों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिंह ने बताया कि मरने वाले सभी लोगों की पहचान हो गई है। इनमें कल्लू (40), उसका आठ वर्षीय पुत्र सौरभ, कृष्ण कुमार सिंह (30), शिव मिलन, रवि तिवारी और त्रिवेणी प्रसाद शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस बीच राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा इस दुर्घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव राहत एवं मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह