लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी: यूपी में 17 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती, सहायक शिक्षक मामले में सरकार ने लिया बड़ा फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: December 24, 2021 17:33 IST

राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन भी 30 दिसंबर को कर दिया जाएगा। सूची प्रकाशित होने के बाद जिले स्तर पर नए साल पर 6 जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देभर्ती प्रक्रिया 24 दिसंबर से प्रारंभ, 6 जनवरी को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्रआरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की बड़ी जीत, लड़ी थी लंबी लड़ाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही सूबे में बेसिक शिक्षा परिषद की 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत 17 हजार खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करेगी। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ कर दी गई है। वहीं अगले साल 6 जनवरी को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी बांट दिए जाएंगे। यानी भर्ती प्रक्रिया तीव्र गति होगी। सरकार के इस फैसले से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत महसूस होगी।  

भर्ती प्रक्रिया आज से प्रारंभ

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर सतीश द्विवेदी के द्वारा जारी आदेश में ये कहा गया है कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगति को दूर करने के लिए आरक्षित वर्ग के प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ कर दी गई है।

28 दिसंबर तक अभ्यर्थियों की चयन सूची होगी तैयार

सूबे के राज्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र को भर्ती प्रक्रिया को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची 28 दिसंबर तक तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की ओर से प्राप्त कराई गई चयन सूची का परीक्षण 29 दिसंबर तक किया जाएगा। 

6 जनवरी 2022 को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र 

राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन भी 30 दिसंबर को कर दिया जाएगा। सूची प्रकाशित होने के बाद जिले स्तर पर नए साल पर 6 जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। 

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने लड़ी थी लंबी लड़ाई

आपको बता दें कि 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर आंदोलनरत एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की लंबी लड़ाई के बाद योगी सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है। एक तरह से लंबी लड़ाई के बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की यह बड़ी जीत हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos