लाइव न्यूज़ :

यूपी: हरदोई में सपा दफ्तर में लगी मुलायम सिंह की 6 फुट ऊंची मूर्ति, नगर पालिका परिषद के 'अवैध निर्माण' के नोटिस पर हटाई गई, जानिए क्या था पेंच

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 26, 2023 16:35 IST

उत्तर प्रदेश शासन ने हरदोई में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छह फुट ऊंची प्रतिमा को हटवा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश शासन ने सपा दफ्तर में लगी दिवंगत मुलायम सिंह की मूर्ति हटवाई नगर परिषद ने बताया कि सपा के जिला दफ्तर में मूर्ति अवैध रूप से लगाई गई थी नगर परिषद ने बताया कि नगर निकाय की आवंटित दुकानों को मिलाकर खोला गया था सपा दफ्तर

हरदोई: उत्तर प्रदेश शासन ने हरदोई में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छह फुट ऊंची प्रतिमा को हटवा दिया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सपा के जिला दफ्तर में अवैध रूप से दिवंगत मुलायम सिंह की प्रतिमा लगाई गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने एक चबूतरे पर उस प्रतिमा की स्थापना कराई थी। नगर निगम ने प्रतिमा पर संज्ञान लेते हुए 23 सितंबर को वीरेंद्र यादव को नोटिस जारी किया था और उसे पार्टी दफ्तर के प्रवेश द्वार पर चिपकाया भी था।

नगर पालिका परिषदकी ओर से जारी की गई नोटिस के मुताबिक सपा कार्यालय को 24 घंटे का समय दिया गया था कि अवैध रूप से स्थापित मुलायम सिंह की प्रतिमा को हटा दिया जाए अन्यथा उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इस पूरे प्रकरण पर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन जिला उपाध्यक्ष अलंकर सिंह ने जरूर कहा कि पार्टी सदस्यों ने 10 लाख रुपये इकट्ठा करके मुलायम सिंह की मूर्ति बनवाई थी।

उन्होंने कहा, "नगर पालिका परिषद ने हम पर दबाव बनाकर मूर्ति को हटवाया है। शासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद हमने खुद ही 23 सितंबर को मूर्ति हटा दी।"

नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि नगर निकाय द्वारा आवंटित आठ दुकानों को मिलाकर सपा कार्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा, "बिना अनुमति के वहां एक हॉल और एक कमरे का निर्माण किया गया था। बिना अनुमति के वहां कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती है। नोटिस के बाद उन्होंने खुद ही प्रतिमा को हटा दिया है।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवहरदोईसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?