लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप: पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मोमबत्ती जुलूस निकाला

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:17 IST

श्रीनिवास ने कहा, “हम राज्य और केंद्र सरकार से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग करते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को यहाँ मोमबत्ती जुलूस निकाला। युउसने कहा, “उन्नाव और हैदराबाद की घटनाओं से पूरे देश में भय का वातावरण छाया हुआ है जिसके कारण महिलाएं डर के साए में जी रही हैं।” 

 भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को यहाँ मोमबत्ती जुलूस निकाला। युवा कांग्रेस ने असम भवन से उत्तर प्रदेश भवन तक जुलूस निकाला और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) के सदस्यों ने हाथ में मोमबत्ती लेकर रायसीना रोड से जंतर मंतर तक जुलूस निकाला।

युवा कांग्रेस के जुलूस का नेतृत्व उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने किया और उसमें कई युवा प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। युवा कांग्रेस द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया, “देश में हमारी बेटियों और बहनों के बलात्कार और हत्या की बढ़ती हुई घटनाएं यह दिखाती हैं की वर्तमान सरकार देश की महिलाओं को न्यूनतम आवश्यक सुरक्षा दिलाने में नाकाम रही है।”

श्रीनिवास ने कहा, “हम राज्य और केंद्र सरकार से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग करते हैं।” एनएसयूआई ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। उसने कहा, “उन्नाव और हैदराबाद की घटनाओं से पूरे देश में भय का वातावरण छाया हुआ है जिसके कारण महिलाएं डर के साए में जी रही हैं।” 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब