लाइव न्यूज़ :

उन्नाव बलात्कार मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से रिपोर्ट देने को कहा, अगली सुनवाई छह सितंबर को होगी

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 2, 2019 14:09 IST

Unnao rape case: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल को के जज से केस के संबंध में रिपोर्ट देने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल को के जज से केस के संबंध में रिपोर्ट देने के लिए कहा। र मामले में अगली सुनवाई की तारीख छह सितंबर को रखी गई है।

उन्नाव बलात्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (02 सितंबर) को ट्रायल कोर्ट से रिपोर्ट देने को कहा है और मामले में अगली सुनवाई की तारीख छह सितंबर को रखी गई है। बता दें, सु्प्रीम कोर्ट ने 2017 के बलात्कार कांड, पीड़िता के पिता के खिलाफ हथियार कानून के तहत दर्ज किये गये फर्जी मामले और पुलिस हिरासत में उसकी मौत और महिला के सामूहिक बलात्कार मामले को उत्तर प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित किया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल को के जज से केस के संबंध में रिपोर्ट देने के लिए कहा। इस मामले के आरोपियों में से एक ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह मुकदमे को समाप्त करने के लिए समय की अवधि बढ़ाए, गवाहों के बयानों पर जिरह करने का समय नहीं दिया जा रहा है। इधर, सीबीआई ने सोमवार को पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान दर्ज कर लिया है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव बलात्कार पीड़िता को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से विमान के जरिये इलाज के लिए दिल्ली ला कर एम्स में भर्ती कराया गया था। अब उसकी हालत में सुधार है और उसे वार्ड में ले जाया गया है। 

यह बयान सड़क दुर्घटना मामले में दर्ज किया गया, जिसमें उसकी दो रिश्तेदार की मौत हो गई और वह तथा उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्नाव की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने 2017 में उसके साथ बलात्कार किया था। तब वह अवयस्क थी। सेंगर भाजपा से पिछले माह निष्कासित किए जा चुके हैं। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह