लाइव न्यूज़ :

Odisha Unlock Guideline: अनलॉक को लेकर ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

By वैशाली कुमारी | Updated: June 16, 2021 18:56 IST

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने कहा कि कोविड -19 संक्रमण दर में भारी गिरावट आई है और इस हफ़्ते टेस्ट पाजिटिविटी दर घटकर 6 प्रतिशत हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोविड -19 लॉकडाउन शुरू में ओडिशा में 5 मई से 17 मई तक लगाया गया था। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक मॉर्निंग वॉक, साइकिलिंग और जॉगिंग गतिविधियों की अनुमति है, लेकिन सभी जिलों में पार्क और जिम बंद रहेंगे।

ओडिशा सरकार ने बुधवार को लॉकडाउन में ढील के साथ आंशिक अनलॉक योजनाओं की घोषणा की है ।आंशिक लॉकडाउन 17 जून (सुबह 5 बजे) से 1 जुलाई (सुबह 5 बजे) तक जारी रहेगा। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने कहा कि कोविड -19 संक्रमण दर में भारी गिरावट आई है और इस हफ़्ते टेस्ट पाजिटिविटी दर घटकर 6 प्रतिशत हो गई है। 

महापात्र ने कहा कि राज्य में पीक केस की अवधि पहले ही खत्म हो चुकी है और मुझे उम्मीद है कि अगर लोग सरकार के साथ समन्वय करना जारी रखते हैं, तो स्थिति को कुछ दिनों में पूरी तरह से नियंत्रण में लाया जा सकता है। 

अनलॉक करने के नए उपायों के तहत कल से राज्य के 30 में से 17 जिलों (श्रेणी ए) में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।  इन 17 जिलों में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच दुकानें खुली रहेंगी जिनमें सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, कालाहांडी, बोलांगीर, नुआपाड़ा, सोनपुर, गंजम, गजपति, कंधमाल, बौध, कोरापुट, नबरंगपुर, मलकानगिरी और रायगढ़ शामिल हैं।  .

 श्रेणी ए जिले राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में हैं जहां टेस्ट पाजिटिविटी दर 5 प्रतिशत या उससे कम है। खोरधा, पुरी, नयागढ़, कटक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, अंगुल, ढेंकनाल, बालासोर, भद्रक, मयूरभंज और क्योंझर जिले श्रेणी बी के अंतर्गत आते हैं।कोविड -19 लॉकडाउन 5 मई से 17 मई तक राज्य में लगाया गया था। हालांकि, राज्य में संक्रमण बढ़ने के बाद इसे पहले 1 जून और बाद में 17 जून तक बढ़ा दिया गया था।

मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार ने दूध उत्पादकों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए आंशिक अनलॉक अवधि में मिठाई की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है।  हालांकि, दुकानदारों को केवल पार्सल में सामान देने की अनुमति है। अनलॉक योजना के तहत साइकिल (बिक्री) और वाहन मरम्मत की दुकानें खोली जाएंगी।  कैटेगरी ए के तहत केवल 17 जिलों में टेक अवे पैकेट के लिए स्ट्रीट वेंडिंग की अनुमति दी गई है।

 सुबह 6 बजे से 9 बजे तक मॉर्निंग वॉक, साइकिलिंग और जॉगिंग गतिविधियों की अनुमति है, लेकिन सभी जिलों में पार्क और जिम बंद रहेंगे।  शॉपिंग मॉल, सैलून, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल भी बंद रहेंगे। सभी जिलों में साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी और नाइट कर्फ्यू भी पहले की तरह लागू रहेगा। यात्रा और आउटडोर शूटिंग की भी अनुमति नहीं है।

 आंशिक अनलॉक के उपायों के मुताबिक विवाह, दाह संस्कार, सभा, सामाजिक समारोह, मंदिर खोलने के संबंध में सभी प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेंगे। सभी आवश्यक सेवाओं, माल के परिवहन, औद्योगिक गतिविधियों, निर्माण गतिविधियों की अनुमति होगी लेकिन सार्वजनिक बस सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है।  राज्य भर में सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेंगे।

 कोविड -19 लॉकडाउन शुरू में ओडिशा में 5 मई से 17 मई तक लगाया गया था। हालांकि, राज्य में संक्रमण बढ़ने के बाद इसे पहले 1 जून और बाद में 17 जून तक बढ़ा दिया गया था।

टॅग्स :ओड़िसाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र