अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Published: August 7, 2021 01:40 PM2021-08-07T13:40:49+5:302021-08-07T13:40:49+5:30

Unknown vehicle hit the bike, one person died | अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

नोएडा, सात अगस्त नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जितेंद्र (40) अपने दोस्त के साथ बाइक से गांव खेड़ी भनौता के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, थाना जेवर क्षेत्र के जेवर रजवाहे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जेवर रजवाहे में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Unknown vehicle hit the bike, one person died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे