किस्सा: जब नेहरू की पसंदीदा ब्रांड की सिगरेट लेने के लिए भेजा गया विशेष विमान

By रुस्तम राणा | Updated: November 14, 2021 14:30 IST2021-11-14T14:13:06+5:302021-11-14T14:30:29+5:30

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का आज 132वां जन्मदिन है। 14 नवंबर को उनका जन्मदिन हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू अपनी आलीशान जिंदगी जीते थे। उनके जीवन से जुड़े कई किस्से इस बात को बयां करते हैं। उन्हीं किस्सों में से एक किस्सा उनकी सिगरेट को लेकर बेहद मशहूर है।

unknown facts of jawarlal nehru | किस्सा: जब नेहरू की पसंदीदा ब्रांड की सिगरेट लेने के लिए भेजा गया विशेष विमान

जवाहर लाल नेहरू से जुड़े अनसुने किस्से

Highlightsनेहरू एक्सप्रेस 555 ब्रांड की पीते थे सिगरेटअपने नाई को लंदन से लाकर गिफ्ट की थी शानदार घड़ी

आम जानकारी में ये किस्सा कुछ ऐसा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू भोपाल के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान वे यहां राजभवन में रुके। नेहरू खाना खाने के बाद एक खास ब्रांड की सिगरेट पीना पसंद किया करते थे। लेकिन राजभवन में उस समय सिगरेट मौजूद नहीं था। बाद में जब राजभवन के अधिकारियों को यह पता चला कि नेहरू जी की पसंदीदा सिगरेट एक्सप्रेस 555 वहां मौजूद नहीं है तो आनन फानन में तुरंत एक विमान को सिगरेट लाने के लिए भोपाल से इंदौर भेजा गया।

एकबार नेहरू ने अपने नाई को लंदन से नई घड़ी लाकर गिफ्ट में दी थी। ये किस्सा कुछ इस तरह का है। उनका नाई हमेशा लेट हो जाया करता था। नेहरूजी के पूछने पर नाई ने कहा-मेरे पास घड़ी नहीं है, जिसके कारण वो हमेशा लेट हो जाया करते हैं। जिसके बाद वो लंदन से नई घड़ी लाए थे।

इसके अलावा उनके जीवन से जुड़ा एक किस्सा ये भी है कि मोतीलाल नेहरू और जवाहर लाल नेहरू के कपड़े लंदन से धुलकर आते थे। दरअसल पिता मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद के प्रतिष्ठित परिवार से थे। उन्होंने अपने बेटे जवाहर को बड़े लाड-प्यार से पाला। कहते हैं एकबार नेहरू जी के पिताजी ने उनके लिए साल 1904 में विदेश से कार मंगवाई थी। इलाहाबाद की सड़कों पर चलने वाली यह पहली कार थी। उनके घर टेनिस कोर्ट और स्वामिंग पूल जैसी सुविधाएं थी। 

नेहरू जी को अंग्रेज टीचर उनके घर पढ़ाने आते थे। जब वे 15 वर्ष के हुए तो शिक्षा के लिए लंदन चले गए। उनकी स्कूलिंग जहां लंदन के हैरो स्कूल में हुई तो उच्च शिक्षा भी उन्होंने कैम्ब्रिज प्राप्त की। 

Web Title: unknown facts of jawarlal nehru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे