लाइव न्यूज़ :

एबीवीपी के विरोध के बाद तमिलनाडु के विवि ने पाठ्यक्रम से अरुंधति रॉय की पुस्तक हटायी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 21:58 IST

Open in App

चेन्नई, 12 नवंबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न संगठनों और लोगों की शिकायत के बाद तमिलनाडु के सरकारी विश्वविद्यालय ने एम.ए. अंग्रेजी के पाठ्यक्रम से प्रख्यात लेखिका अरुंधति रॉय की पुस्तक ‘वॉकिंग विद कॉमरेड्स’ को हटा दिया है।

एबीवीपी और अन्य लोगों की शिकायत थी कि इस पुस्तक में उग्रवादियों का महिमामंडन किया गया है और इसकी सामग्री राष्ट्र विरोधी है।

विपक्षी दलों द्रमुक और माकपा ने इस पुस्तक को पाठ्यक्रम से हटाए जाने का विरोध किया है। रॉय की इस पुस्तक में उन्होंने छत्तीसगढ़ के माओवादियों के ठिकानों तक अपनी यात्रा और और जंगल से उनके कामकाज करने के तरीकों पर विस्तार से लिखा है।

हालांकि, भाजपा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े एबीवीपी द्वारा पुस्तक को पाठ्यक्रम से हटाने की मांग का बचाव किया है।

यह पुस्तक तिरुनेलवेली के मनोनमनियम सुन्दरनार विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में एम.ए. अंग्रेजी साहित्य के तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में 2017-18 से ही शामिल थी।

विश्वविद्यालय के कुलपति के. पिचुमणि ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें एबीवीपी से पिछले सप्ताह लिखित शिकायत मिली। इसके अलावा कई अन्य लोगों से भी शिकायत मिली। हमें हमारे सिंडिकेट सदस्यों से भी शिकायत मिली है।’’

उन्होंने कहा कि उन शिकायतों में पुस्तक की ‘विवादित’ सामग्री का जिक्र है और उसे छात्रों के लिये पाठ्यक्रम से हटाने की मांग की गई थी।

कुलपति ने कहा कि इसलिए मामले को लेकर वरिष्ठ शिक्षाविदों के नेतृत्व में समिति गठित की गई। इस पाठ्यक्रम को तैयार करने वाले बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा अध्यक्ष भी इस समिति में शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘समिति की बुधवार को हुई बैठक में पुस्तक की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए उसे पाठ्यक्रम से हटाने का फैसला किया गया। उसके स्थान पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रकृति-प्रेमी एम. कृष्णन की पुस्तक ‘माई नेटिव लैंड, एसेज ऑन नेचर’ को शामिल किया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।’’

कृष्णन (1912-96) अग्रणी प्रकृति प्रेमी, भारतीय वन्यप्राणी फोटोग्राफी में खास मुकाम रखते हैं और उन्हें 1969 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की अकादमिक मामलों की स्थाई समिति अब इस फैसले पर अपनी मुहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विवाद नहीं चाहता है क्योंकि सिर्फ शिक्षा महत्वपूर्ण है।

यह पूछने पर कि क्या पुस्तक को पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए उसकी संवेदनशील प्रकृति पर गौर नहीं किया गया था, विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘संभवत: इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन, जैसे ही शिकायत मिली, हमने तुरंत कार्रवाई की।’’

एबीवीपी की दक्षिण तमिलनाडु की इकाई ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रॉय की पुस्तक खुल कर माओवादियों का समर्थन करती है और राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दे रही है।

पुस्तक को पाठ्यक्रम से हटाने की मांग करते हुए एबीवीपी ने कहा, ‘‘यह दुख की बात है कि यह पुस्तक पिछले तीन साल से पाठ्यक्रम का हिस्सा थी। इसके जरिए छात्रों पर नक्सल और माओवादी विचारधारा थोपी जा रही थी।’’

माओवादियों के गढ़ में रॉय की यात्रा और उनसे हुई मुलाकात से संबंधित सामग्री सबसे पहले 2010 में एक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी, जिसे बाद में पुस्तक का रूप दिया गया।

आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ ने भी कई दिन पहले एबीवीपी द्वारा पुस्तक को पाठ्यक्रम से हटाने की मांग किए जाने की खबर दी थी।

द्रमुक महिला मोर्चा की सचिव और सांसद कनिमोई ने ट्वीट किया कि सत्ता और राजनीति यह तय कर रही है कि ‘‘कला क्या है, साहित्य क्या है और छात्रों को क्या पढ़ना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि यह समाज की बहुलवादी प्रकृति को नष्ट कर देगी।

पुस्तक हटाए जाने पर माकपा के लोकसभा सदस्य एस. वेंकटेश ने ट्वीट किया है कि पुस्तक को पाठ्यक्रम से हटाया जाना निंदनीय है और वह चाहते हैं कि इस फैसले को वापस लिया जाए।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन ने एबीवीपी का बचाव करते हुए कहा कि अरुंधति रॉय की पुस्तक को पाठ्यक्रम में शामिल करने का विरोध करने वाला यह एकमात्र संगठन नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुस्तक को पाठ्यक्रम से हटाने की मांग करने वालों संगठनों में से एबीवीपी एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो