लाइव न्यूज़ :

मसूद अजहर पर बैन लगाने के लिए अब अमेरिका ने बढ़ाये सुरक्षा परिषद में कदम, चीन के साथ टकराव संभव

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2019 09:22 IST

पिछली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अजहर को वैश्विक आतंकवादी की सूची में शामिल किये जाने के प्रस्ताव का 15 सदस्यों में से 14 ने समर्थन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देUNSC में पिछले चार बार से मसूद अजहर पर बैन की कोशिश हो चुकी है नाकामचीन ने इसी महीने मसूद पर बैन लगाने के प्रस्ताव पर लगाया था वीटोमसूद के मामले पर अमेरिका के आगे आने से चीन के साथ बढ़ सकता है उसका टकराव

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर बैन लगाने के लिए अब अमेरिका ने भी मजबूती से अपने कदम बढ़ा दिये हैं। अमेरिका ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के सामने एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें मसूद अजहर पर बैन लगाने की बात कही गई है। ऐसे में अमेरिका के इस कदम से चीन के साथ इस मुद्दे पर उसकी टकराहट तय मानी जा रही है।

चीन ने करीब दो हफ्ते पहले ही मसूद अजहर के अल-कायदा से कथित संबंध के बावजूद उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया था। माना जा रहा है कि इसे देखते हुए अब अमेरिका ने खुद पहल किया है। अमेरिका के इस कदम का ब्रिटेन, फ्रांस ने भी साथ दिया है।

बता दें कि पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले की भी जिम्मेदारी ली थी। अमेरिका की ओर से दिये गये मसौदे में जैश के आत्मघाती हमले की निंदा की गई है और निर्णय लिया गया है कि अजहर को यूएन के अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट की तरह की प्रतिबंधित लिस्ट में डाला जाए।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इस प्रस्ताव पर वोटिंग कब होगी। इस वोटिंग के दौरान भी चीन वीटो लगा सकता है क्योंकि वह भी ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और अमेरिका की तरह सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य देश है।

इससे पहले चार बार मसूद अजहर को यूएन की प्रतिबंधित लिस्ट में डालने की कोशिश हो चुकी है। चीन में इसमें तीन बार सीधे तौर पर रोड़ा अटकाया और पिछली बार उसने 'तकनीकी रोक' लगा दी थी। यह तकनीकी रोक 9 महीनों के लिए वैध है। पिछली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अजहर को वैश्विक आतंकवादी की सूची में शामिल किये जाने के प्रस्ताव का 15 सदस्यों में से 14 ने समर्थन किया था लेकिन चीन एक मात्र देश था जो इसके पक्ष में नहीं था।

टॅग्स :मसूद अजहरअमेरिकाचीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील