लाइव न्यूज़ :

बैंकों के विलय के खिलाफ कर्मचारी यूनियनों का मंगलवार को विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 9, 2018 03:58 IST

आल इंडिया बैंक एम्प्लायज एसोसिएशन के महासचिव सी एच वेंकटचालम ने कहा, ‘‘मंगलवार को कार्यालय समय समाप्त होने के बाद धरना दिया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: बैंक कर्मचारियों की यूनियनों के महासंघ ने सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों... बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक तथा देना बैंक के विलय के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। एक यूनियन नेता ने सोमवार को यह कहा।

आल इंडिया बैंक एम्प्लायज एसोसिएशन के महासचिव सी एच वेंकटचालम ने कहा, ‘‘मंगलवार को कार्यालय समय समाप्त होने के बाद धरना दिया जाएगा। हमारे सभी यूनियनों से आग्रह है कि वे नौ अक्टूबर को सभी राज्यों की राजधानी तथा अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन करें।’’ यह विरोध प्रदर्शन सरकार के बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक तथा देना बैंक के विलय प्रस्ताव के खिलाफ है।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के तत्वाधान में इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। एआईबीईए के एक बयान के अनुसार यह समझा जाता है कि इन तीनों बैंकों के निदेशक मंडलों ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और इसमें आगे कदम बढ़ाया जा सकता है।

बयान के अनुसार इस बारे में यूएफबीयू की 29 सितंबर 2018 को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गयी और विरोध प्रदर्शन का निर्णय किया गया है। एआईबीईए ने कहा कि यूएफबीयू की 12 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली बैठक में मुद्दे पर फिर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर निर्णय किया जाएगा।

टॅग्स :बैंकिंगबैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया