लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 6 सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कुछ तो हुआ होगा जिससे आज पूरी सेना मोदी जी के साथ

By स्वाति सिंह | Updated: May 2, 2019 18:22 IST

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला ने गुरुवार को दावा है कि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का दावा, मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 6 बार हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक । 19 जून 2008 को पुंछ जिले में भटकल पुंज में हुआ था।

कांग्रेस के 6 सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर पलटवार किया है।उन्होंने कहा 'हम फौज में नहीं थे, ना ही हमें पता है कि क्या हुआ क्या नहीं। लेकिन आज के समय में हमारी सेना हमारी पार्टी और पीएम मोदी के साथ खड़ी है। ऐसे ही नहीं कोई किसी के साथ खड़ा होता है। हम जानते है वह क्या होता था।'

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला ने गुरुवार को दावा है कि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी।

उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान 6 बार जबकि अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार के दौरान दो बार सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था।

इसके साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ एक सर्जिकल स्ट्राइक कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।  राजीव शुक्ला ने इसकी विस्तार में जानकारी देते हुए कहा कि 19 जून 2008 को पुंछ जिले में भटकल पुंज में हुआ था।

इसके बाद की कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर ये तथ्य दिए -

- 30 अगस्त से 1 सितंबर 2011- शारदा सेक्टर, केल में नीलम रिवर वैली- 6 जनवरी 2013- सावन पत्र चेकपोस्ट- 27 से 28 जुलाई 2013- नाजपीर सेक्टर- 6 अगस्त 2013- नीलम वैली- 14 जनवरी 2014- तत्कालीन सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह ने 23 दिसंबर 2013 के एक सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया था। 

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का कभी राजनीतिकरण नहीं किया, जबकि मौजूदा सरकार चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान इस बात की खूब वाहवाही लूट रही है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीमनमोहन सिंहराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील