लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा- रेलवे की सभी 3 श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया 15 दिसंबर से किया जाएगा शुरू 

By अनुराग आनंद | Updated: September 5, 2020 22:04 IST

देश में बेरोजगारी के मुद्दे पर बिहार व पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव समेत महागठबंधन ने बिहार में बेरोजगारी और युवाओं से संबंधित मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाने का इशारा किया था।देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ने के ताजा आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। बेरोजगारी को लेकर विपक्ष के लगातार हो रहे हमले के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से एक तरफ जहां देश की अर्थव्यवस्था बेहद कमजोर हो गई है। वहीं, दूसरी ओर बेरोजगारी भी काफी बढ़ रही है। देश के बेरोजगार युवाओं की चिंता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा है कि रेलवे में विभिन्न पदों की सभी 3 श्रेणियों के लिये भर्ती प्रक्रिया के आवेदनों की जांच पूर्ण की जा चुकी है, विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये परीक्षाओं का आयोजन 15 दिसंबर से शुरु किया जायेगा।

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से कई सरकारी विभागों में नई बहाली लंबित है। ऐसे में बेरोजगार युवा काफी निराश हैं। इन नौजवानों का कहना है कि सरकार जब नीट व जेईई जैसे परीक्षा को हर हाल में आयोजित करा रही है तो एसएससी व रेलवे की परीक्षाओं को लेकर सरकार कोई फैसला क्यों नहीं ले रही है।  

राहुल गांधी ने भी बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना-

देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ने के ताजा आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण इलाकों में रोजगार में आई कमी के चलते नौकरियों की संख्या में गिरावट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने इससे जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने ट्वीट में एक तुकबंदी की है। राहुल ने कहा है कि 12 करोड़ रोजगार गायब, पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब, आम नागरिक की आमदनी गायब, देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब, सवाल पूछो तो जवाब गया।

बेरोजगारी को लेकर नीतीश सरकार व भाजपा पर बरसे तेजस्वी

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले ही राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी समेत महागठबंधन ने बिहार में बेरोजगारी और युवाओं से संबंधित मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाने का इशारा किया था। इसको लेकर जहां तेजस्वी ने ट्वीट पर ट्वीट कर जहां नीतीश सरकार से बिहार में बेरोजगारी और युवाओं को लेकर हमला कर रहे थे वहीं सवाल भी पूछ रहे थे। 

इसी कड़ी में शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी हटाओ वेबसाइट लांच किया है। इसके साथ ही उन्होंने घोषित रूप से बेरोजगारी को बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुद्दा बनाने का ऐलान कर दिया। तेजस्वी यादव ने www.berojgarihatwao.co.in वेबसाइट लांच करते हुए एक टोल फ्री नंबर 9334302020 भी जारी किया है।

 

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय रेलनौकरीबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?