लाइव न्यूज़ :

पीयूष गोयल बोले- रेलवे के निजीकरण का प्रस्ताव मंजूर नहीं, लेकिन निवेश बढ़ाने पर जोर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 14:26 IST

रेलवे में निजीकरण की खबरों को लेकर देशभर के कई मंडलों के कर्मचारी संघ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने निजीकरण के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पीयूष गोयल ने कहा है कि उन्होंने रेलवे के निजीकरण के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।स्टॉकहोम में उन्होंने कहा कि रेलवे भारत सरकार की संपत्ति बनी रहेगी

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि उन्होंने रेलवे के निजीकरण के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। स्टॉकहोम में उन्होंने कहा कि रेलवे भारत सरकार की संपत्ति बनी रहेगी और देश के नागिरिकों की सेवा करती रहेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि हम रेलवे में बड़ी मात्रा में निवेश पर विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम विश्व की ए़डवांस तकनीकि को रेलवे से जोड़ेंगे।

हाल ही में ऐसी खबरें आई थी जिसमें रेलवे के निजीकरण की सुगबुगाहट मिल रही थी। कहा गया था कि रेल मंत्रालय ने निजीकरण के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इसमें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स के सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के सेक्रेटरी और फाइनेंशियल कमिश्नर (रेलवे) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इस कमेटी के प्रमुख एजेंडे में 50 रेलवे स्टेशनों और 150 ट्रेनों के निजीकरण का मुद्दा है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की एक चिट्ठी भी वायरल हो रही थी जिसमें 400 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तर का बनाए जाने का जिक्र है।

रेलवे में निजीकरण को लेकर देशभर के कई मंडलों के कर्मचारी संघ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अजमेर मंडल में आज सुबह 9 बजे से 2 बजे तक गांधी भवन चौराहे पर धरना दिया गया। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन भी निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में ब्लैक डे मना रहा है।

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?