लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने कहा, बिहार भाजपा के 17 सांसद अपने जिलों में PICU का निर्माण कराएंगे और 25 -25 लाख देंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2019 18:05 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने घोषणा की है कि बिहार के सभी 17 भाजपा सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सदर अस्पतालों में PICU (बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई) बनाने के लिए 25 लाख रुपये का दान करेंगे। बता दें कि मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में चमकी बुखार से अब तक करीब 150 बच्चों की मौत हो चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर व आसपास के जिलों में एईएस (चमकी-बुखार) से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। अब तक 18 दिनों में एईएस के 429 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें मुजफ्फरपुर में अबतक 144 बच्चों की मौत हो चुकी है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार के कहर के बाद सूबे के जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यस्था की पोल खुलने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने बड़ी घोषणा की है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने घोषणा की है कि बिहार के सभी 17 भाजपा सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सदर अस्पतालों में PICU (बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई) बनाने के लिए 25 लाख रुपये का दान करेंगे। बता दें कि मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में चमकी बुखार से अब तक करीब 150 बच्चों की मौत हो चुकी है। 

उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर व आसपास के जिलों में एईएस (चमकी-बुखार) से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। अब तक 18 दिनों में एईएस के 429 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें मुजफ्फरपुर में अबतक 144 बच्चों की मौत हो चुकी है। हालांकि, सरकारी रिपोर्ट में अब तक करीब 115 मौत की बात कही गई है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की मौत का मामला शुक्रवार को लोकसभा में गूंजा। शून्यकाल में कई सांसदों ने इस संवेदनशील मुद्दों पर अपनी बात रखी और सरकार से कार्रवाई की अपील की।

बिहार के सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, 'हजारों सालों से लीची का फसल होता है। हम तो कभी बीमार नहीं हुए। लीची को बदनाम करना गलत है। इसका हजारों करोड़ का निर्यात है। अचानक हजारों करोड़ का लीची बंदरगाहों पर बंद है। कहीं यह साजिश तो नहीं है।' उन्होंने कहा कि ये सच्चाई लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है कि बच्चे आखिर क्यों मरे?

बिहार में दिमागी बुखार से करीब 130 बच्चों की मौत का मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में उठा और सदस्यों ने केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप करने और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। उच्च सदन में शून्यकाल में सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि सदन उन बच्चों को श्रद्धांजलि देता है।

टॅग्स :चमकी बुखारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे