लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी 'भारत माता की जय' नहीं बोलने पर भड़की, बोलीं- "जिन्हें 'भारत माता' के नारे से परेशानी है, वो घर जा सकते हैं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2024 10:15 IST

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को केरल के कोझिकोड में एक युवा सम्मेलन में दर्शकों के एक वर्ग पर "भारत माता की जय" का नारा नहीं लगाने पर गहरी नाराजगी जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी केरल में 'भारत माता की जय' का नारा नहीं लगाने पर भड़कींनारा न लगाने वालों से मीनाक्षी लेखी ने पूछा कि क्या 'भारत' उनकी मां नहीं हैं?उन्होंने बेहद गुस्से में कहा कि भारत माता का नारा नहीं लगाने वाले कार्यक्रम स्थल से जा सकते हैं

तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को केरल के कोझिकोड में एक युवा सम्मेलन में दर्शकों के एक वर्ग पर "भारत माता की जय" का नारा नहीं लगाने पर गहरी नाराजगी जताई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस बात से नाराज भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने नारा न लगाने वालों से पूछा कि क्या 'भारत' उनकी मां नहीं हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद एक महिला को सुझाव दिया कि जो भारत माता का नारा नहीं लगाना चाहते हैं, वो कार्यक्रम स्थल से जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री लेखी ने जिस सम्मेलन में हिस्सा लिया था, उसका आयोजन कुछ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में अपने भाषण का समापन करते हुए जब भाजपा नेता लेखी ने "भारत माता की जय" का नारा लगाया और दर्शकों से इसे दोहराने के लिए कहा। चूंकि दर्शकों की प्रतिक्रिया उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी। इसलिए उन्होंने पूछा कि क्या भारत उनका घर नहीं है।

केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री ने कहा, "क्या भारत केवल मेरी मां है या आपकी भी भी मां है? मुझे बताओ क्या इसमें कोई संदेह है?"

इतना कहने के बाद उन्होंने फिर से भारत माता की जय का नारा दोहराया लेकिन दर्शकों की ओरे से बेहद खराब प्रतिक्रिया आयी। लेखी ने दर्शकों में से एक महिला की ओर इशारा करते हुए कहा, "पीली पोशाक वाली महिला खड़ी हो सकती है। बगल की तरफ मत देखें। मैं आपसे इसी तरह बात करने जा रही हूं। मैं आपसे एक सीधा सा सवाल पूछने जा रही हूं। क्या भारत तुम्हारी माता नहीं हैं? आखिर ऐसा रवैया क्यों है?”

अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद मीनाक्षाी लेखी ने फिर से भारत माता की जय का नारा लगाया लेकिन वो महिला खामोश खड़ी रही औऱ उनके नारे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

मीनाक्षी लेखी ने कहा, "अहर तुम्हें यह नारा लगाने से परेशानी है या तुम नारा नहीं लगाना चाहती तो मुझे लगता है कि तुम्हें घर छोड़ देना चाहिए।"

इसके साथ केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिसे अपने देश पर गर्व नहीं है और जिसे भारत माता के बारे में बोलना शर्मनाक लगता है। उसे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :Meenakshi LekhiKerala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?