लाइव न्यूज़ :

बिहार: दंगा आरोपियों के घरवालों से मिलकर मीडिया के सामने रो पड़े केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

By भारती द्विवेदी | Updated: July 9, 2018 03:48 IST

आरोपियों के घरवालों से मिलने से ठीक एक दिन पहले मंत्री ने जेल में जाकर दंगा आरोपियों से मुलाकात की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जुलाई: अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक अलग ही चेहरा सामने आया है। दरअसल रविवार (8 जुलाई) को केंद्रीय मंत्री अपने लोकसभा क्षेत्र नवादा में दंगा आरोपियों के घरवालों से मिलने पहुंचे थे। आरोपियों के घर वालों से मिलने के बाद गिरिराज सिंह ना सिर्फ भावुक हुए बल्कि कैमरे के सामने रोने लगे। मंत्री का कहना था कि कैसे उनके लोगों ने साल 2017 में दंगे को रोकने की कोशिश की थी और उल्टा उन्हें ही जेल में डाल दिया गया। दंगा आरोपियों के घरवालों से मिलने के बाद जब केंद्रीय मंत्री से मीडियाा ने सवाल किया कि आपकी ही सरकार है, आपका क्षेत्र है फिर भी आप कुछ नहीं कर रहे? मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यहीं मेरी विवशता है।  

बता दें कि दंगा आरोपियों के घरवालों से मिलने से ठीक एक दिन पहले मंत्री ने जेल में जाकर दंगा आरोपियों से मुलाकात की थी। जिसे लेकर खूब बवाल मचा था। जहां एक तरफ गिरिराज सिंह दंगा आरोपियों से मिलने जेल गए थे, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने मॉब लिंचिंग के आरोपियों के जेल से रिहा होने पर फूल-माला से उनका स्वागत किया था। इनदोनों मंत्रियों के इस एक्शन के बाद विपक्ष ने भाजपा को इस मुद्दे पर जमकर आलोचना की थी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ने जेल में बजरंग दल के जिला संयोजक जितेंद्र प्रताप जीतू और विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री कैलाश विश्वकर्मा से मुलाकात की थी। इनदोनों को ही साल 2017 में रामनवमी के मौके पर नवादा में हुए सांप्रदायिक दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गिरिराज सिंहसांप्रदायिक तनावबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप