लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस को बता दिया मुंडी कटवा पार्टी, कहा- 'टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बेहद घटिया बयान दिया है'

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2025 15:20 IST

Giriraj Singh:उन्होंने चेतावनी दी कि यह गलतफहमी न पालें, क्योंकि यह मजाक अब महंगा पड़ेगा।

Open in App

Giriraj Singh: बिहार विधानसभा से पहले सूबे में आरोप प्रत्यारोप पर दौर जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने टीएमसी को निशाने पर लेते हुए पार्टी को "मुडी कटवा पार्टी" तक कह डाला। वहीं अखिलेश यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा किसे इस्तेमाल करती है और किसे छोड़ती है, यह अखिलेश यादव को ही पता होगा। 

इसी बीच, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर दिए गए बयान को उन्होंने बेहद “घटिया” करार दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि इतने आपत्तिजनक बयान के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी नहीं मांगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद वे माफी मांगें भी क्यों? पूरी पार्टी ही अब मुरी कटवा पार्टी बन चुकी है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि चुनावों में जब भी कोई उम्मीदवार टीएमसी के खिलाफ जीत दर्ज करता है तो उसे लटका दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह गलतफहमी न पालें, क्योंकि यह मजाक अब महंगा पड़ेगा।

बयानबाज़ी के बीच उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया। गिरिराज सिंह के अनुसार चुनाव आयोग ने तीन लाख से ज्यादा लोगों को सत्यापन के लिए नोटिस भेजा है। अगर वे भारत के नागरिक हैं तो प्रमाण पत्र दें, नहीं तो बाहर कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जाएं और इन तीन लाख लोगों का नाम जुड़वा कर दिखाएं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?