केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सनातनियों से मांगी माफी, कहा- बाढ़ के कारण नहीं कर पा रहे दुर्गापूजा का आयोजन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 11:40 IST2019-10-06T11:40:41+5:302019-10-06T11:40:41+5:30
इससे पहले भी उन्होंने बारिश के कारण हुए जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि ''ताली'' सरदार को, तो ''गाली' भी सरदार को।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सनातनियों से मांगी माफी, कहा- बाढ़ के कारण नहीं कर पा रहे दुर्गापूजा का आयोजन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एकबार फिर बाढ़ प्रभावितों से माफी मांगी है। रविवार को एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है। मैं बिहार NDA की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं जहाँ पर बाढ़ के कारण पूजा, पंडाल एवं मेला का आयोजन नही हो पाया है।' इससे पहले भी उन्होंने बारिश के कारण हुए जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि ''ताली'' सरदार को, तो ''गाली' भी सरदार को।
गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए जद(यू) प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, ‘‘वह (गिरिराज सिंह) नीतीश कुमार की पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं। कोई भी जब-तब सिर्फ महादेव का नाम जप कर नेता नहीं बन जाता है।’’
आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है ..मैं बिहार NDA की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं जहाँ पर बाढ़ के कारण पूजा ,पंडाल एवं मेला का आयोजन नही हो पाया है।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 6, 2019
जद(यू) के महासचिव के. सी. त्यागी ने दिल्ली में अपना गुब्बार निकाला। उन्होंने कहा, ‘‘ गिरिराज सिंह आदतन अपराधी हैं। वह (विधानसभ में विपक्ष के नेता) तेजस्वी यादव से ज्यादा हमारे गठबंधन को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’’ त्यागी ने कहा कि अतीत में भी ऐसे मौके आए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गिरिराज सिंह को उनकी टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई।
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के कई जिलों में आई बाढ़ और बारिश को जलवायु परिवर्तन का कारण माना था। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि मुंबई, चेन्नई और कर्नाटक की बाढ़ पर इतना हो-हल्ला नहीं मचता लेकिन बिहार पर सब सवाल उठा रहे हैं। उनके इस बयान की आलोचना भी हुई थी।
बिहार की राजधानी पटना में अत्यधिक बारिश की वजह से कई इलाके पानी में डूब गए। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भी बिहार के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है।