लाइव न्यूज़ :

Air India की फ्लाइट में अचानक यात्री की बिगड़ी हालत, भाजपा के इन नेताओं ने ऐसी की मरीज की मदद, देखें तस्वीरें

By आजाद खान | Updated: June 19, 2022 10:47 IST

बीजेपी के इन नेताओं की मदद के लिए एयर इंडिया ने ट्वीट कर शुक्रिया अदा किया है। इस घटना की तस्वीरें भी शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा के दौरान भाजपा के नेताओं ने एक यात्री की हालत खराब होने पर उनकी मदद की है। एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री की हालत खराब हुई थी। इसकी जानकारी एयर इंडिया ने खुद दी है।

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री की तबियत अचानक खराब हो जाने पर भाजपा नेताओं ने उनकी मदद की है। यह घटना दिल्ली से औरंगाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में घटी है। भाजपा के नेताओं ने न केवल मदद के सामने आया बल्कि यात्री के उपचार के लिए मदद भी किया। इस बात की जानकारी एयर इंडिया ने खुद दी है और इस मदद के लिए दोनों नेताओं का शुक्रिया भी अदा किया है। एयर इंडिया ने ट्वीट के साथ इस घटना की तस्वीरें भी शेयर किया है जिसमें बीजेपी के मंत्री और नेता यात्री की मदद करते हुए दिखाई दे रहे है। ये फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एयर इंडिया के दिल्ली से औरंगाबाद जा रही फ्लाइट में अचानक एक यात्री बीमार पड़ गया था। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट में अनाउंसमेंट की गई और इलाज के लिए किसी डॉक्टर होने की तलाश शुरू हो गई थी। फ्लाइट में अनाउंसमेंट सुनते ही प्लेन में सवार भाजपा के दो नेता बीमार यात्री के पास भागे आए और उनकी मदद की। मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. बीके कराड (एमओएस वित्त) और  डॉ.सुभाष भामरे ने प्रारंभिक उपचार के जरिए यात्री की मदद की थी। दोनों नेताओं के इस पहल की खूब तारीफ हो रही है। 

एयर इंडिया ने दोनों नेताओं का किया धन्यवाद

इस घटना की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए एयर इंडिया ने कहा, "आज दिल्ली से औरंगाबाद जा रही फ्लाइट में एक यात्री की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद हमने मदद के लिए साथ यात्रा कर रहे किसी डॉक्टर के आगे आने की बात कही। इसपर कैबिनेट मंत्री डॉ. बीके कराड (एमओएस वित्त) और  डॉ.सुभाष भामरे तुरंत पीड़ित यात्री के पास पहुंचे और उसकी मदद की। हम उनका शुक्रिया करते हैं।" 

टॅग्स :एयर इंडियाभारतBJPहवाई जहाजडॉक्टरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?