लाइव न्यूज़ :

हम कहां जा रहे हैं?, अफवाह पर ध्यान मत दीजिए, नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सियासी कयासों पर लगाया विराम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2025 16:50 IST

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में सीटों को लेकर बहुत जल्द और सहज तरीके से बंटवारा होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे2025 में वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं, लेकिन 2030 और 2035 के लिए खुद को लक्ष्य तय किया है।कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता, इसके लिए पूरे गठबंधन की सहमति जरूरी है।राहुल गांधी बिहार आते हैं लेकिन मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर कोई सहमति नहीं बनती।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा(रा) प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने अगले सियासी कदमों को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि विधानसभा का चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जब वे गठबंधन में शामिल हुए थे, तब उन्हें पहले से ही पता था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। इसके बावजूद उन्होंने गठबंधन में आने का फैसला किया। चिराग पासवान ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी पार्टी के लोग चाहते हैं कि वे मुख्यमंत्री बनें। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ एक पार्टी की चाहत से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता, इसके लिए पूरे गठबंधन की सहमति जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2025 में वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं, लेकिन 2030 और 2035 के लिए उन्होंने खुद को लक्ष्य तय किया है।

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में सीटों को लेकर बहुत जल्द और सहज तरीके से बंटवारा होगा। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी सीटों की संख्या से ज्यादा क्वालिटी वाली सीट चाहती है ताकि जीत का स्ट्राइक रेट अच्छा रहे। उन्होंने कहा कि किस सीट से किसे उतारना है, इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। बस औपचारिक घोषणा बाकी है।

चिराग पासवान ने 2020 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बात नहीं बनी थी, इसलिए वे गठबंधन से बाहर हो गए थे। लेकिन इस बार सब कुछ साफ है और एनडीए एकजुट है। वहीं, महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार आते हैं लेकिन मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर कोई सहमति नहीं बनती।

उन्हें लगता है कि महागठबंधन के अंदरूनी खटपट चुनाव के दौरान और ज्यादा बढ़ जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि महागठबंधन को एनडीए की चिंता छोड़कर अपनी चिंता करनी चाहिए। वहीं, चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान को भी याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने कभी किसी पार्टी के साथ चुनाव लड़कर बीच में गठबंधन तोड़कर सरकार नहीं बनाई थी। वे भी उसी रास्ते पर चलेंगे और जिस दल के साथ चुनाव लड़ेंगे, उसी के साथ रहेंगे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारचिराग पासवानउपेंद्र कुशवाहाजीतन राम मांझीबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?