लाइव न्यूज़ :

अश्विनी चौबे ने बेटे पर हुए FIR को बताया रद्दी, सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़के, कहा- यहां से निकलो

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2018 15:44 IST

अश्विनी चौबे के बेटेअरिजीत शाश्वत ने जारी वारंट पर सरेंडर करने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भागा नहीं हूं ।

Open in App

पटना, 26 मार्च; बिहार के भागलपुर में 17 मार्च को हुए रैली के के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे बेटे अरिजीत शाश्वत का बचाव किया है। उन्होंने अरिजीत शाश्वत पर दर्ज एफआईआर को कागज की बरबादी और रद्दी का पुड़ियां कहा है। 

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, मेरे बेटे पर दर्ज एफआईआर कागजों की बरबादी है। वह एक रद्दी से ज्यादा कुछ भी नहीं है। यह बस वहां के एक भ्रष्ट अफसर की साजिश है। मेरे बेटे ने कोई गलत काम नहीं किया है। अश्विनी चौबे यहां मीडिया पर भी भड़के गए। रिपोर्टर के से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने काफी गुस्से में कहा, तुम यहां से निकलो। 

अश्विनी चौबे के बेटेअरिजीत शाश्वत ने जारी वारंट पर सरेंडर करने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं यहा से भागा नहीं हूं, इसी समाज में रहता हूं। मुझे सरेंडर करने की कोई जरूरत नहीं है। अरिजीत शाश्वत इस मामले में आज अग्रिम जमानत याचिका के लिए कोर्ट जाएंगे। 

इस मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुुमार को इस मामले में जवाब देना होगा। अरिजीत शाश्वत वारंट जारी होने के बाद भी खुलेआम कैसे घूम रहा है। यह वारंट सिर्फ दिखावा है पटना में सीएम आवास के बगल में ही बीजेपी विधायकों की मौजूदगी में वह तलवार थामे फेसबुक लाइव कर रहा था और सरकार कुछ भी नहीं कर पाई। 

बता दें कि अरिजीत के खिलाफ जिस मामले में एफआईआर दर्ज है और वारंट जारी हुआ वह घटना भागलपुर के नाथनगर इलाके में हुआ था। घटना  17 मार्च की है। एफआईआर में कहा गया था कि अरिजीत के नेतृत्‍व में भारतीय नववर्ष जागरण समिति की ओर से विक्रम संवत के पहले दिन नववर्ष को मनाने के लिए जुलूस निकाला गया था। 

टॅग्स :बिहारनितीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण