लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: झुक-झुक कर जमीन से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऐसे उठाया एक-एक कचरा, दिवाली पर लोगों से की यह अपील

By आजाद खान | Updated: October 19, 2022 16:50 IST

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुरानी दिल्ली के ‘टाउन हॉल’ के पास स्वच्छता अभियान में भाग लिया है। इस के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमने पहले ही 18 दिन में 84 लाख किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र कर लिया है और लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयार हैं।”

Open in App
ठळक मुद्दे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री को चांदनी चौक की सड़कों पर कचरा उठाते हुए देखा जा सकता है।इस मौके पर उन्होंने दिवाली को लेकर आम लोगों से अपील भी की है।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत बुधवार को यहां विशेष स्वच्छता मुहिम शुरू की है। ऐसे में न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें अनुराग ठाकुर को दिल्ली के चांदनी चौक पर कचरा उठाते देखा गया है। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एकेले नहीं बल्कि उनके साथ और लड़के और लड़कियां थी जो उनके इस काम में उनकी मदद कर रही थी। आपको बता दें कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का उद्देश्य देशभर में एक करोड़ किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र करना है। 

वीडियो में क्या दिखा

जारी वीडियो में यह देखने को मिला कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर झुक कर जमीन कचरा उठा रहे है। उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में सोमवार को सफाई करते हुए देखा गया है। दोनों हाथों में दासताना पहने हुए अनुराग ठाकुर एक-एक करके कचरा उठा रहे है। 

वीडियो के दूसरे हिस्से में यह देखने को मिला कि वे कचरा उठाकर कुछ वालंटियर पर आए कुछ लड़के-लड़कियों को दे रहे है और वे एक बोरे में कचरे और कूड़े को डाल रही है। इस दौरान वहां जनता भी दिखाई दी है। 

इस मौके पर क्या बोले मंत्री अनुराग ठाकुर

आपको बता दें कि सूचना प्रसारण, खेल और युवा मामलों के मंत्री ठाकुर ने एक अक्टूबर को प्रयागराज में नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े संस्थानों के माध्यम से अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान देशभर के 744 जिलों में चल रहा है। 

ऐसे में ठाकुर ने पुरानी दिल्ली में ‘टाउन हॉल’ के पास स्वच्छता अभियान में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, “हमने पहले ही 18 दिन में 84 लाख किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र कर लिया है और लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए दीपावली पर्व पर दो दिन साफ-सफाई को समर्पित करें।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अनुराग ठाकुरवायरल वीडियोBJPदिल्लीस्वच्छ भारत अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो