लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "भारतीय न्यायपालिका जल्द ही होगी कागज रहित"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 6, 2022 22:44 IST

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली हाईकोर्ट के नये भवन के उद्घाटन समारोह में कहा कि भारतीय न्यायपालिका जल्द ही पेपर रहित हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का ऐलान, भारतीय न्यायपालिका जल्द ही होगी पेपर रहितउन्होंने कहा कि वकीलों को कोर्ट में पेपरलेस मोड में काम के लिए तैयार रहना चाहिएकानून मंत्री ने कहा कि न्यायिक सिस्टम पर इसका व्यापक असर पड़ेगा, कोर्ट के फैसले तेजी से आएंगे

दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली हाईकोर्ट के नये भवन के उद्घाटन समारोह में इस बात की घोषणा की कि भारतीय न्यायपालिका जल्द ही पेपर रहित हो जाएगी। कानून मंत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए मंगलवार को कहा कि इसके लिए सरकार और न्यायालय मिलकर काम कर रहे हैं और निकट भविष्य में पूरी  न्यायिक व्यवस्था कागज रहित हो जाएगी।

इस विषय में विस्तार से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने ई-कोर्ट परियोजनाओं के बारे में एक विस्तृत बैठक की थी। इसके अलावा ई-अदालतों के संबंध में मैंने भारत के मुख्य न्यायाधीश से भी अपील की है कि वो अपने कार्यकाल में इसे पूरा कराएं।" इसके साथ ही उन्होंने देश के वकीलों से कहा कि उन्हें भी कोर्ट में पेपरलेस मोड में काम के लिए तैयार रहना चाहिए। कानून मंत्रालय द्वारा इस संबंध में विधि अधिकारियों को पहले से ही बता दिया है कि जल्द ही सिस्टम को पेपरलेस करना है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, "जब हम डिजिटल न्यायपालिका की बात करते हैं तो हमें इस बात को अच्छे से समझना चाहिए कि इसका पूरे न्यायिक सिस्टम पर व्यापक असर पड़ने वाली है और इसकी सहायता से फैसलों में भी तेजी आएगी।" हाईकोर्ट के विकास और संसाधन के विषय में केंद्र सरकार की भूमिका को स्पष्ट करते हुए कानून मंत्री रिजिजू ने कहा, "केंद्र उच्च न्यायालय के बुनियादी ढांचे के लिए बहुत कुछ नहीं कर सकता है क्योंकि इसके देखभाल और विकास का जिम्मा राज्य सरकार के दायरे में आता है और उसके बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च की जिम्मेदारी उन्हीं की बनती है। उन्होंने कहा, "हमें न्यायपालिका को और अधिक आकर्षक और सर्व सुगम बनाना होगा ताकि पीड़ित आसानी से अदालतों में तक पहुंच सकें।" 

मालूम हो कि कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के एक नए 'एस ब्लॉक' का उद्घाटन किया। इस मौके पर भारत के मुख्य न्यायाधीश के अलावा, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी, न्यायाधीश संजय किशन कौल, न्यायाधीश हिमा कोहली, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीव खन्ना, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित थे।

टॅग्स :किरेन रिजिजूसुप्रीम कोर्टहाई कोर्टकोर्टJustice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब