लाइव न्यूज़ :

"राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं", जोधपुर में अमित शाह ने 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कसा तंज

By रुस्तम राणा | Updated: September 10, 2022 17:13 IST

जोधपुर में बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, अभी राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। मैं उनको और कांग्रेसियों को उनके संसद के भाषण का एक वाक्य याद कराता हूं कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। अरे राहुल बाबा किस किताब में पढ़े हो? 

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने अपने भाषण में राहुल गांधी के इतिहास ज्ञान पर उठाया सवालकहा- मुझे लगता है राहुल बाबा को भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत हैभाजपा के कद्दावर नेता ने गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आवाह्न

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा नेता अमित शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। शनिवार को यहां बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, अभी राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। मैं उनको और कांग्रेसियों को उनके संसद के भाषण का एक वाक्य याद कराता हूं कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। अरे राहुल बाबा किस किताब में पढ़े हो? 

शाह ने आगे कहा, कि ये तो वो राष्ट्र है जिसके लिए लाखों लोगों ने अपने सिर कटवाकर भूमि को लाल करने का काम कर दिया। मुझे लगता है राहुल बाबा को भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है। पार्टी कार्यक्रम में अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आड़े हाथों लिया। शाह ने कहा, गहलोत साहब मैं आपको आपके वादे याद दिलाने आया हूं। 2018 में राहुल बाबा के साथ अंट-संट वादे किए थे। 5 साल होने को आए, भाजपा आपका हिसाब मांगती है। 

इस दौरान भाजपा के कद्दावर नेता ने गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाह्न किया। शाह ने कहा- गहलोत सरकार को उखाड़ फेंको, क्योंकि वे विकास कार्य नहीं कर सकते, केवल वोट बैंक की राजनीति कर सकते हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लाकर देश की सुरक्षा, समृद्धि और शिक्षा के लिए भी काम किया। शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा के जीतने का दावा किया।  

आपको बता दें कि इस समय भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की कथित विदेशी टी-शर्ट और उसकी कीमत को लेकर हमलावर है। भाजपा ने कांग्रेस नेता की टी-शर्ट की कीमत 41257 रुपये की होने का दावा किया है। फिलहाल राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।

टॅग्स :अमित शाहJodhpurराहुल गांधीकांग्रेसअशोक गहलोतAshok Gehlot
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल