लाइव न्यूज़ :

अमित शाह बोले- कांग्रेस आई तो पूरा कर्नाटक दंगों से ग्रस्त होगा, पूछा- क्या आप चाहते हैं कि PFI से बैन हट जाए?

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 25, 2023 14:42 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक के दौरे पर हैं। कर्नाटक के एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी से आए नेताओं के आधार पर चुनाव लड़ते हो तो ये बताता है कि आपके यहां बैंक करप्सी आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक के दौरे पर हैंकर्नाटक में अमित शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित कियाकहा- कांग्रेस आई तो तुष्टिकरण होगा ओर पूरा कर्नाटक दंगों से ग्रस्त होगा

बेंगलुरु: कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जम कर बरसे। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कर्नाटक का विकास रिवर्स गियर में चला जाएगा। अमित शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस गलती से भी आ गई तो ऑल टाइम हाई करप्शन होगा, तुष्टिकरण होगा ओर पूरा कर्नाटक दंगों से ग्रस्त होगा। क्या आप चाहते हैं कि PFI से बैन हट जाए?

अमित शाह ने कहा, "एक ओर डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो वहीं दूसरी तरफ 'रिवर्स गियर' का चुनाव है। कांग्रेस अगर जीती तो कर्नाटक का विकास रिवर्स गियर में पड़ने वाला है। मेरी यह बात याद रखना। मैं यहां की जनता से अपील करने आया हूं कि कर्नाटक में एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आप लोग बनाएं। यह चुनाव कर्नाटक को एक संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का चुनाव है। यह चुनाव कर्नाटक का भविष्य मोदी जी के हाथ में देने का चुनाव है।" 

राज्य में मुस्लिम आरक्षण पर जारी सियासत पर अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के अध्यक्ष कहते हैं कि कांग्रेस की सरकार आई तो मुस्लिम रिजर्वेशन फिर से आएगा। मैं पूछना चाहता हूं कि आप यह 4 फीसदी मुस्लिम रिजर्वेशन वापस लाओगो तो किस का कम करोगे? वोक्कालिगा का कम करोगे? लिंगायतों का कम करोगे? दलितों का कम करोगे या OBC का कम करोगे? अगर चार फीसदी आरक्षण कांग्रेस बढ़ाना चाहती है तो किसी का कम करेगी ही। मैं आज इस मंच से पूछता हूं कि आप किस का कम करोगे।"

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा, "हमारे एक-दो नेता पार्टी छोड़ गए। उनको लगता है कि उनको बहुत बड़ा फायदा होगा। मैं कांग्रेस को कहना चाहता हूं कि आपको कोई फायदा नहीं होगा। आप भारतीय जनता पार्टी से आए नेताओं के आधार पर चुनाव लड़ते हो तो ये बताता है कि आपके यहां बैंक करप्सी आ गई है। इतने लंबे शासन में कांग्रेस ने दो ही लिंगायत मुख्यमंत्री दिए और दोनों का अपमान करा कर बाहर निकाल दिया।"

जेडीएस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, " जेडीएस को वोट का मतलब है कांग्रेस को वोट। जेडीएस कि जितनी भी सीटें आएंगी वो बाद में कांग्रेस में ही जाएंगी। मोदी जी ने देश को 240 करोड़ वैक्सीन देकर देश को कोरोना से सुरक्षित करने का काम किया है जबकि कांग्रेस ने परिवारवाद की राजनीति करने के अलावा कुछ नहीं किया। दक्षिण में किसी राज्य को PFI से सबसे ज्यादा खतरा था तो कर्नाटक को था। मोदी जी ने PFI पर बैन लगाया।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023अमित शाहकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो