लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज कैबिनेट बैठक, अनलॉक-3 और इन बातों पर हो सकती है चर्चा

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 29, 2020 07:49 IST

Union Cabinet meeting to be held at the residence of Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैबिनेट बैठक के अलावा बड़े बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगे। बैठक में पीएम मोदी कोरोना वायरस संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की अगुवाई में साढ़े 10 बजे आज कैबिनेट मीटिंग होगी।बैठक में तकरीबन सारे केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार 29 जुलाई)  प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट बैठक होने वाली है। इस बैठक में कोरोना वायरस और अनलॉक-3 पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बैठक में आज नई शिक्षा नीति को मंजूरी मिल सकती है। इस साल बजट  (2020-21) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई शिक्षा नीति का एलान किया था। सम्भव है कि उसी नई शिक्षा नीति के तहत इस बैठक चर्चा की जाएगी। वहीं बैठक में देश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर भी बैठक में बात की जा सकती है।

हालांकि बैठक किस मुद्दे पर होने वाली है या बैठक का वक्त क्या है इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की अगुवाई में साढ़े 10 बजे आज कैबिनेट मीटिंग होगी। इस बैठक में तकरीबन सारे केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। बैठक प्रधानमंत्री आवासा लोक कल्याण मार्ग-7 में रखी गई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे बैंक, एनबीएफसी प्रमुखों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बड़े बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगे। बैठक में वह कोरोना वायरस संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री बैंकों और एनबीएफसी प्रमुखों के साथ भविष्य के दृष्टिकोण एवं रूपरेखा पर चर्चा और विचार-विमर्श करेंगे। 

पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

बयान में कहा गया है, बैठक के एजेंडे में ऋण उत्पाद और डिलिवरी के दक्ष मॉडल, प्रौद्योगिकी के जरिये वित्तीय सशक्तिकरण और वित्तीय क्षेत्र के स्‍थायित्‍व एवं बाजार में टिके रहने के लिए विवेकपूर्ण तौर-तरीके शामिल हैं। बैंक ढांचागत क्षेत्र, कृषि, एमएसएमई (सूक्ष्‍म, लघु एवं मझोले उद्यम) समेत स्थानीय विनिर्माण को वित्त सुविधा उपलब्ध कराकर आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक में सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

प्रधानमंत्री पिछले कुछ सप्ताह से अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों पर बैठकें कर रहे हैं और यह उसी कड़ी का हिस्सा है। बैठक में चर्चा अर्थव्यवस्था को गति देने के इर्द-गिर्द केंद्रित रह सकती है। विभिन्न घरेलू और वैश्विक एजेंसियों ने आर्थिक वृद्धि दर में (-) 3.2 से (-) 9.5 प्रतिशत तक की गिरावट का अनुमान जताया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया