लाइव न्यूज़ :

आज के ऐलान स्वागत योग्य, बजट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार बोले- ‘सब कुछ धीरे-धीरे जान जाइएगा’, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2024 16:44 IST

Union Budget 2024: बिहार के लिए बजट आवंटन को लेकर राबड़ी देवी की "झुनझुना" टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वह बजट जैसी चीजों को कैसे समझेंगी? 

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश और बिहार का नाम लेने से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। आज के बजट में बिहार के लिए भरपूर पैकेज है।हमने बिहार के लिए विशेष दर्जा या विशेष पैकेज की मांग की थी।

Union Budget 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के ऐलान स्वागत योग्य है। हम बिहार को विशेष दर्जा दिलाने के लिए हम लगातार बोलते रहे। हमने कहा था कि विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष मदद दीजिए जिससे राज्य आगे बढ़ सके। केंद्र से अगर अतिरिक्त मदद मिलेगी तो फायदा मिलेगा। इस बीच राजद सांसद मनोज झा ने केंद्रीय बजट पर कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहिए, हम इसे लेकर रहेंगे चाहे इसके लिए सरकार ही क्यों न बदलनी पड़े। सिर्फ आंध्र प्रदेश और बिहार का नाम लेने से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। रोजगार सृजन के लिए बजट में क्या है? केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने केंद्रीय बजट पर कहा कि हमने बिहार के लिए विशेष दर्जा या विशेष पैकेज की मांग की थी। आज के बजट में बिहार के लिए भरपूर पैकेज है।

आप जिस भी क्षेत्र को देखें, चाहे वह बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हो या पर्यटन या सिंचाई का विकास करना हो। हर क्षेत्र में योजनाओं की भरमार है। इन योजनाओं के लागू होने के बाद बिहार की विकास दर में तेजी आएगी। बिहार के लिए बजट आवंटन को लेकर राबड़ी देवी की "झुनझुना" टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वह बजट जैसी चीजों को कैसे समझेंगी?

केंद्रीय बजट 2024 पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह(बजट) भारत के विकसित भारत होने के मार्ग को और मजबूत करेगा। रोजगार के लिए इसमें जो व्यापक रोडमैप बनाया गया है, वो बहुत अभिनंदनीय है...विशेष रूप से बिहार की जो चिंता की गई है...बिहार का विकास देश के विकास के साथ जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार पर सोमवार को भेदभरी प्रतिक्रिया दी। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख सहयोगी जदयू के शीर्ष नेता नीतीश से एक दिन पहले संसद में केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के संबंध में दिए बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘‘सब कुछ धीरे-धीरे जान जाइएगा।’’

उन्होंने कहा कि विशेष दर्जा नहीं मिला तो क्या हुआ, विशेष मदद मिलनी शुरू हो गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि विशेष दर्जा के लिए हम लोग आंदोलन कर रहे थे। हम बिहार को विशेष दर्जा दिलाने के लिए हम लगातार बोलते रहे। हमने कहा था कि विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष मदद दीजिए, जिससे राज्य आगे बढ़ सके। केंद्र से अगर अतिरिक्त मदद मिलेगी तो फायदा मिलेगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को भी आगे बढ़ना है और आगे बढ़ने के लिए उसे विशेष सहायता की जरूरत है। हम लोगों ने तो बहुत कुछ किया है, बिहार के लिए। आप लोग तो जान ही रहे हैं बिहार में कैसे हालात थे? उन्होंने कहा कि 2005 के नवंबर महीने से जो हम लोगों ने काम करना शुरू किया तो बहुत कुछ बदल गया है।

राज्य में सड़कों का विस्तार किया गया, कितना ज्यादा स्कूल बन गया। कितनी नई नई चीजों का निर्माण हुआ है, पटना का ही देख लीजिए। शाम के बाद कोई बाहर निकलता था? लेकिन आज देख लीजिए। सब कुछ किया गया है। हम लोगों ने शुरू से कह दिया था कि बिहार को विकास के लिए मदद करिए। उन्होंने कहा कि बजट में आज मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने कई चीजों का घोषणा कर दिया है।

हम लोग जो इतना काम कर रहे हैं, उसमें केंद्र से बहुत सारी चीजों में और ज्यादा अतिरिक्त मदद मिलेगा तो और फायदा होगा। ये सब तो हो ही रहा है, ये लोग तो बिना मतलब है बोल रहा है। विशेष दर्जा बंद हो गया है तो बिहार को विशेष सहायता के तौर पर मदद होनी चाहिए, तो वो लोग मदद करना शुरू कर दिए हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबजट 2024राबड़ी देवीRajiv Ranjan Singhबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ