लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2023: केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग आयकरदाताओं के लिए 5 बड़ी घोषणाएं

By रुस्तम राणा | Updated: February 1, 2023 14:22 IST

नई कर व्यवस्था में छूट की सीमा बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है। इस प्रकार, नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई कर नहीं देना होगा।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023 (Union Budget 2023) को पेश किया। इस बार के बजट में मध्यम वर्ग आयकरदाताओं के लिए वित्त मंत्री ने जो 5 बड़ी घोषणाएं की हैं वे इस प्रकार हैं :-    

1. वर्तमान में 5 लाख रुपये तक की आय वाले लोग पुरानी और नई कर व्यवस्था दोनों में कोई आयकर नहीं देते हैं। नई कर व्यवस्था में छूट की सीमा बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है। इस प्रकार, नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई कर नहीं देना होगा।

2. दूसरा प्रस्ताव मध्यवर्गीय व्यक्तियों से संबंधित है। वर्ष 2020 में 2.5 लाख रुपये से शुरू होने वाले छह आय स्लैब के साथ नई व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था की शुरुआत की गई थी। अब इस व्यवस्था में कर ढांचे को बदलाव किया गया है। इसके तहत स्लैब की संख्या घटाकर पांच की गई है और कर छूट की सीमा बढ़ाकर 3 लाख रुपये की गई है। 

3. तीसरा प्रस्ताव वेतनभोगी वर्ग और पारिवारिक पेंशनभोगियों सहित पेंशनभोगियों के लिए है, जिनके लिए मैं नई कर व्यवस्था में मानक कटौती का लाभ देने का प्रस्ताव करती हूं। 15.5 लाख रुपये या उससे अधिक आय वाले प्रत्येक वेतनभोगी व्यक्ति को इस प्रकार 52,500 रुपये का लाभ होगा।

4. व्यक्तिगत टैक्स में चौथी घोषणा उच्चतम कर दर के संबंधित है जो हमारे देश में 42.74 प्रतिशत है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। नई कर व्यवस्था में उच्चतम अधिभार दर को 37 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया गया है। इससे अधिकतम कर की दर घटकर 39 प्रतिशत हो जाएगी।

5. पांचवीं घोषणा के तहत गैर-सरकारी वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर छुट्टी नकदीकरण पर कर छूट के लिए 3 लाख रुपये की सीमा आखिरी बार वर्ष 2002 में तय की गई थी, जब सरकार में उच्चतम मूल वेतन 30,000/- रुपये प्रति माह था। सरकारी वेतन में वृद्धि के अनुरूप, इस सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है। 

टॅग्स :आम बजट 2023निर्मला सीतारमणबजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’