लाइव न्यूज़ :

Uniform Civil Code: हिमाचल कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं!, वीरभद्र सिंह के पुत्र और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूसीसी को पूर्ण समर्थन दिया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2023 16:46 IST

Uniform Civil Code: कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हालांकि सवाल किया कि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।भारत की एकता और अखंडता के लिए जरूरी है, लेकिन इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

Uniform Civil Code: कांग्रेस के रुख से अलग जाते हुए हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए अपना ‘‘पूर्ण समर्थन’’ दिया और इसका ‘‘राजनीतिकरण’’ नहीं किये जाने का आग्रह किया।

राज्य की कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण एवं खेल मंत्री ने हालांकि सवाल किया कि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है। सिंह कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। उनके दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

समान नागरिक संहिता का समर्थन करने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील के एक दिन बाद हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रणनीति के तहत चुनाव से पहले विवादित मुद्दों को उठा रही है।

यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि वह (भाजपा) बेरोजगारी और महंगाई जैसे मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश प्रतिबद्ध होकर कर रही है। इस मुद्दे को उठाने के समय को लेकर सवाल उठाते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पिछले नौ साल से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में है लेकिन पहले समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया और अब चुनावी फायदे के लिए इसपर बहस कराने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी भाजपा ने लोगों को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के नाम पर भ्रमित करने के अलावा पुलवामा आतंकवादी हमला, अनुच्छेद-370 को हटाने और अयोध्या में राम मंदिर जैसे मुद्दे उठाए हैं। सिंह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।

उनके पिता वीरभद्र सिंह प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी समान नागरिक संहिता विधेयक आएगा उसका हम समर्थन करेंगे। कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता को लेकर प्रतिबद्ध है और इसके लिए कांग्रेस अपना पूरा समर्थन देगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय कई अहम मुद्दे हैं जैसे मणिपुर का, जो पिछले दो महीने से जल रहा है ....न तो मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई और न ही राज्यपाल शासन लागू किया गया जबकि ऐसी ही परिस्थितियों में अन्य राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।’’

उन्होंने राज्य की भाजपा इकाई की भी केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक द्वारा हिमाचल प्रदेश की कर्ज क्षमता घटाए जाने पर साधी कई कथित चुप्पी को लेकर आलोचना की। गौरतलब है कि सिंह ने इससे पहले फेसबुक पोस्ट में कहा था, ‘‘ मैं समान नागरिक संहिता का पूरी तरह से समर्थन करता हूं क्योंकि यह भारत की एकता और अखंडता के लिए जरूरी है लेकिन इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।’’

टॅग्स :समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)कांग्रेसवीरभद्र सिंहहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर