लाइव न्यूज़ :

Cyclone Amphan: यूनिसेफ की चेतावनी, अम्फान के कारण भारत-बांग्लादेश में 1.9 करोड़ लाख बच्चों पर खतरा

By भाषा | Updated: May 21, 2020 19:06 IST

यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि अम्फान तुफान के कारण कम से कम 1.9 करोड़ बच्चे खतरे का सामना कर रहे हैं। चक्रवात के बुधवार को पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचने से तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि भारत और बांग्लादेश में चक्रवात ‘अम्फान’ से अचानक बाढ़ आने और भारी बारिश होने के कारण कम से कम 1.9 करोड़ बच्चे खतरे का सामना कर रहे हैं।चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।

संयुक्त राष्ट्र: यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि भारत और बांग्लादेश में चक्रवात ‘अम्फान’ से अचानक बाढ़ आने और भारी बारिश होने के कारण कम से कम 1.9 करोड़ बच्चे खतरे का सामना कर रहे हैं। साथ ही, पश्चिम बंगाल के सीधे तौर पर इस तूफान की चपेट में आने की आशंका है। चक्रवात के बुधवार को पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचने से तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।

भारत में तीन और बांग्लादेश में सात लोगों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा कि चक्रवात ‘अम्फान’ आने से भारत और बांग्लादेश में कम से कम 1.9 करोड़ बच्चे खतरे का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में 1.6 करोड़ बच्चों सहित पांच करोड़ से अधिक लोग रहते हैं और चक्रवात से उनके सीधे तौर पर प्रभावित होने की आशंका है। यूनिसेफ ने कहा कि वह इस बात को लेकर भी चिंतित है कोविड-19 के कारण चक्रवात ‘अम्फान’ का लोगों पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है।

जिन लोगों को अस्थायी शिविरों में भेजा गया है, वहां भी कोविड-19 और अन्य संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। यूनिसेफ की दक्षिण एशिया क्षेत्र की निदेशक जीन गोह ने कहा, ‘‘ हम स्थिति का आकलन करना जारी रखेंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बच्चों और उनके परिवारों की सुरक्षा एक प्राथमिकता है और यह अच्छी बात है कि अधिकारियों ने कोविड-19 से निपटने के लिए योजना बनाई है।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos