लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी से दु:खी होकर जान देने जा रहे ड्राइवर को पुलिस ने बचाया, रोजगार भी दिलवाया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:04 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), छह दिसंबर इंदौर में बेरोजगारी से दु:खी होकर आत्महत्या करने जा रहे 45 वर्षीय ड्राइवर को पुलिस ने ढूंढकर यह कदम उठाने से रोका और उसकी मदद करते हुए उसे रोजगार भी दिलवाया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खजराना पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया, ‘‘हमें रविवार को पता चला कि एक ड्राइवर ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा है कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। यह सूचना मिलते ही हमने उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढा और समझा-बुझाकर घर भेजा।’’

थाना प्रभारी ने ड्राइवर की पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि उसके पास अप्रैल से कोई रोजगार नहीं था और बेरोजगारी से दु:खी होकर वह जान देने का कदम उठाने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि ड्राइवर को शहर की एक निजी ट्रैवल एजेंसी में नौकरी दिलवा दी गई है और सोमवार से उसने काम पर जाना भी शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग