लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन सप्ताह शुरू होते ही बेरोजगार पिंकी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लिखा खत

By एस पी सिन्हा | Updated: February 7, 2023 18:57 IST

अपने खत में बेरोजगार पिंकी तेजस्वी यादव से कह रही हैं कि आप तो लव मैरिज कर लिए हैं, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। यह खत मगही में बड़े ही मजेदार तरीके से लिखा गया है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगार पिंकी नाम की एक लड़की ने तेजस्वी यादव के नाम एक चिट्ठी लिखी हैअपने खत में बेरोजगार पिंकी तेजस्वी यादव से कह रही हैं कि आप तो लव मैरिज कर लिए हैं, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल हैह खत मगही में बड़े ही मजेदार तरीके से लिखा गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है

पटना: बिहार में बेरोजगारों के द्वारा अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर तंज कसा जाने लगा है। वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत होने के साथ ही बेरोजागरों ने भी उसी भाषा में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। इसी कड़ी में बेरोजगार पिंकी नाम की एक लड़की ने तेजस्वी यादव के नाम एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में बनारस वाला इश्क किताब के लेखक प्रभात बंधुल्या का भी जिक्र किया गया है।

अपने खत में बेरोजगार पिंकी तेजस्वी यादव से कह रही हैं कि आप तो लव मैरिज कर लिए हैं, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। यह खत मगही में बड़े ही मजेदार तरीके से लिखा गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पिंकी कौन है। अपने खत में पिंकी कहती है- 

डियर तेजस्वी जी, उप मुख्यमंत्री, बिहारआपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरेज कर लिए। लेकिन हमर मैरेज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो परपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रहा। एक तो भैंकेंसी नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है। ई सब देखते देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम प्रपोज भी ना कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे?

आपकी वोटर और लेखक प्रभात बांधुल्य की वन साइडेड लवर पिंकी (फ्रॉम पटना)

यहां बता दें कि प्रभात बांधुल्य बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। इनका पहला उपन्यास ‘बनारस वाला इश्क’ है। जिसके बाद पिछले दो साल से वे टीवी सीरियल और फिल्म पटकथा लेखन से जुड़े हैं। प्रभात बीएचयू लॉ स्कूल के छात्र रहें हैं। सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय प्रभात वर्तमान में पटना हाईकोर्ट में वकील हैं। युवा वर्ग के मन को टटोलने में एक्सपर्ट प्रभात लोकल भाषा को कलम की ताकत देने के लिए जाने जाते हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादववैलेंटाइन वीकबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?