लाइव न्यूज़ :

शरद पवार की अगुवाई में विपक्ष 2024 के आम चुनाव के लिए जुटा तैयारियों में, जल्द बनेगा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 14, 2023 10:16 IST

विपक्षी दल 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए शरद पवार की अगुवाई में चुनावी तैयारियों में लग गये हैं। विपक्षी दल कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने के लिए समिति का गठन भी जल्द करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार की अगुवाई में विपक्ष 2024 के आम चुनाव के लिए अभी से तैयारी में लग गया है विपक्षी दल शरद पावर को दे सकते हैं कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने की जिम्मेदारी इससे पूर्व पवार ने महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए महाविकास अघाड़ी का गठन किया था

दिल्ली: विपक्षी दल शरद पवार की अगुवाई में 2024 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए तैयार कर रहे हैं। खबरों के अनुसार 23 जून को पटना में होने वाली गैर-भाजपा विपक्षी दलों की पहली बैठक से पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार के नेतृत्व में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाने के लिए आरंभिक चर्चा शुरू हो गई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड पटना में विपक्षी दलों की पहली बैठक की मेजबानी करने वाला है। इसी क्रम में विपक्षी दलों का अगले साल होने वाले आम चुनाव में संयुक्त एजेंडा क्या हो। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) क्या हो। इसे बनाने के लिए विपक्ष शरद पावर के नेतृत्व में काम कर रहा है।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार विपक्ष के एक नेता ने कहा, “नीतीश कुमार ने कई मौकों पर स्पष्ट किया है कि वह पीएम उम्मीदवार नहीं हैं। वह विपक्ष को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस कारण से विपक्षी दलों की आपसी रजामंदी से कॉमन मिनिमम प्रोग्राम सहित अन्य मुद्दों पर स्वीकार्य फैसला लेने के लिए विभिन्न समितियों के गठन का प्रयास कर रहा है।

विपक्षी दलों ने शरद पवार के लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभव और राजनीतिक कौशल को देखते हुए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) बनाने की जिम्मेदारी उन्हें दे सका है। मराठा जनमत पर खासा प्रभाव रखने वाले शरद पवार ने साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा विरोधी महाविकास अघाड़ी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक मंच पर लाने में कामयाब हुए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024शरद पवारBJPकांग्रेसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है