लाइव न्यूज़ :

‘एडॉप्ट अ हेरिटेज’ योजना के तहत उत्तराखंड के नारायणकोटि मंदिर में होगा बुनियादी सुविधाओं का विकास

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:38 IST

Open in App

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग स्थित नारायणकोटि मंदिर में बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं रखरखाव में मदद के शुक्रवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ‘‘एडॉप्ट अ हेरिटेज‘‘ परियोजना के तहत उत्तराखंड सरकार और सोशल लीगल रिसर्च एंड एजुकेशन फाउंडेशन (एसएलआरई) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से अपर निदेशक पूनम चंद, संस्कृति निदेशक बीना भट्ट और एसएलआरई के विकल कुलश्रेष्ठ ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस परियोजना के तहत प्रदेश के प्राचीन स्मारकों, पुरातात्विक स्थलों, मन्दिरों आदि के खोये हुए सौन्दर्य व गौरव को पुनः प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इन वीरान पड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं के विकसित होने से राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़वा मिलने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इससे स्थानीय लोगों के रोजगार में वृद्धि होगी। राज्य के सांस्कृतिक पर्यटन को विकसित करने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगी।’’रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर नारायणकोटी में प्राचीन मंदिर का समूह है, जहां सभी नौ ग्रह मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, सूर्य, चंद्रमा, राहू और केतू के मंदिर मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘एडॉप्ट अ हेरिटेज’ योजना के तहत उत्तराखंड के नारायणकोटि मंदिर में होगा बुनियादी सुविधाओं का विकास

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?