मामूली विवाद में चाचा ने भतीजों पर चलाई गोली, एक की मृत्यु

By भाषा | Published: November 22, 2021 05:23 PM2021-11-22T17:23:18+5:302021-11-22T17:23:18+5:30

Uncle fired at nephews in minor dispute, one died | मामूली विवाद में चाचा ने भतीजों पर चलाई गोली, एक की मृत्यु

मामूली विवाद में चाचा ने भतीजों पर चलाई गोली, एक की मृत्यु

प्रयागराज(उप्र), 22 नवंबर पयागराज जिले में यमुनापार करछना थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार सुबह मामूली विवाद के चलते दो पक्षों के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) सतीश चंद्र ने बताया कि आज सुबह दीपक शुक्ला के 7-8 साल के बेटे ने पास के खड़ंजे पर पेशाब कर दिया जिस पर दीपक के सगे चाचा नील कमल उर्फ नीलू ने आपत्ति की और दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर नील कमल अपने घर से बंदूक लेकर आए और दीपक शुक्ला और उसके भाई बंटी शुक्ला पर कथित तौर पर गोली चला दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दीपक शुक्ला (32 वर्ष) की मृत्यु हो गई। बंटी शुक्ला का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी नीलू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई बंदूक बरामद कर ली है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uncle fired at nephews in minor dispute, one died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे