संरा प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की
By भाषा | Published: November 10, 2021 08:24 PM2021-11-10T20:24:42+5:302021-11-10T20:24:42+5:30
शिमला, 10 नवंबर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस प्रमुख से यहां मुलाकात की और राज्य में कार्यरत विश्व निकाय के अधिकारियों की सुरक्षा और संरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से आए संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा और संरक्षा विभाग (यूएनडीएसएस) के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इलियास लेगेसी वोल्डेयेस कर रहे थे। वोल्डेयेस भारत और भूटान में संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा सलाहकार है।
यहां जारी बयान में प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने राज्य में संयुक्त राष्ट्र के कार्य कर रहे अधिकारियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को लेकर चर्चा की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।