लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: मायावती ने पूछा- क्या सरकार दूसरा 'विकास दूबे काण्ड' करेगी?

By शिवेंद्र राय | Updated: March 7, 2023 21:22 IST

मायावती ने एक के बाद एक दो ट्वीट्स में कहा कि क्या सरकार दूसरा ’विकास दूबे काण्ड’ करेगी? मायावती ने कहा कि राजू पाल हत्याकाण्ड के गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े हुई हत्या को लेकर यूपी सरकार खासकर कानून व्यवस्था को लेकर काफी तनाव व दबाव में है।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल हत्याकांड पर मायावती का ट्वीटकहा- क्या सरकार दूसरा ’विकास दूबे काण्ड’ करेगी?कहा- कानून व्यवस्था को लेकर काफी तनाव व दबाव में है पुलिस

लखनऊ: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ ने कौंधियारा में हुई मुठभेड़ में बदमाश विजय उर्फ उस्मान चौधरी को ढेर कर दिया। इस मामले में यूपी पुलिस एक और आरोपी अरबाज को एनकाउंटर में मार चुकी है। यूपी पुलिस की इस एनकाउंटर कार्रवाई पर अब उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाए हैं। 

मायावती ने एक के बाद एक दो ट्वीट्स में कहा कि क्या सरकार दूसरा ’विकास दूबे काण्ड’ करेगी? मायावती ने लिखा, "प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकाण्ड के बाद इस सम्बंध में काफी आपाधापी में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई जो जनता के सामने आई है, उससे लोगों में यूपी में कानून के राज के प्रति भारी संदेह है कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा ’विकास दूबे काण्ड’ करेगी? वैसे पुराने राजू पाल हत्याकाण्ड के गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े हुई हत्या को लेकर यूपी सरकार खासकर कानून व्यवस्था को लेकर काफी तनाव व दबाव में है, किन्तु पूरा देश देख रहा है कि क्या सरकार कानून द्वारा कानून के राज पर अमल करेगी या अपराधियों को सड़क पर समाप्त करके अपराध रोकेगी?"

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भी गाड़ी पलटने जैसी बात कह चुके हैं। इसके बाद से ही अतीक अहमद और उनके परिजनों और सहयोगियों के खिलाफ सख्त पुलिसिया कार्रवाई का संदेह जताया जा रहा है। इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने भी मंगलवार को दावा किया कि अतीक अहमद के पढ़ने वाले दो लड़कों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है और उनमें से एक की हत्या हो जाएगी। 

बता दें कि बिकरू हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को  कानपुर से महज 17 किलोमीटर दूर भौती नाम की जगह पर एनकाउंटर में एसटीएफ ने मार गिराया था। एसटीएफ विकास दुबे को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करके ला रही थी। विकास दुबे को वापस उत्तर प्रदेश लाए जाने के दौरान बारिश के कारण गीली हुई सड़क पर गाड़ी पलट गई थी। पुलिस के अनुसार दुबे ने भागने की कोशिश की थी और मारा गया। हालांकि पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल भी उठे थे। लेकिन बाद में जांच के बाद इस एनकाउंटर को सही माना गया। 

टॅग्स :मायावतीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशएनकाउंटरप्रयागराजबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?