लाइव न्यूज़ :

उमा भारती अचानक पहुँच गई आरएसएस मुख्यालय, एक दिन पहले सीएम फड़नवीस ने लिया था 'मार्गदर्शन'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 29, 2018 15:48 IST

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी और आरएसएस दोनों के नेता उमा भारती के नागपुर पहुंचने की खबर पर मौन हैं।माना जा रहा है कि सीएण देवेंद्र फड़नवीस ने शिव सेना के बारे में आरएसएस के प्रमुख लोगों से चर्चा की।दावा किया जा रहा है कि बीजेपी प्रमुख अमित शाह भी जल्द ही नागपुर आ सकते हैं।

लोक सभा चुनाव 2019 की पार्श्वभूमि में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय में भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के अचानक संघ मुख्यालय पहुंचने के अगले ही दिन केंद्रीय पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती शुक्रवार (28 दिसंबर) को शहर पहुंच गईं. संघ नेताओं से दो घंटे चर्चा के बाद वे वापस भोपाल लौट गईं.

इस दौरान उन्होंने संघ के पूर्व प्रवक्ता मागो वैद्य से भी मुलाकात की. उमा भारती के नागपुर दौरे को लेकर गोपनीयता बरती गई थी. लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद यह उनका दूसरा नागपुर दौरा है. संघ सूत्रों के अनुसार, उमा भारती आज सुबह 10.15 बजे भोपाल से ट्रेन से यहां पहुंचीं. रेलवे स्टेशन से वे सीधे संघ मुख्यालय गईं. संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से एक घंटे तक चर्चा के बाद वे संघ मुख्यालय से निकलकर मागो वैद्य के घर पहुंचीं.

उमा भारती करीब दस मिनट वहां रुकने के बाद वे रेलवे स्टेशन निकल गईं. दोपहर 12 बजे वे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हो गईं. उल्लेखनीय है कि उमा भारती वैद्य को पिता तुल्य मानती हैं. वे उनसे मिलने के लिए अक्सर शहर भी आती हैं.

बताया जाता है कि वे आज वैद्य को एक चैनल द्वारा पुरस्कार दिए जाने पर शुभकामनाएं देने आई थीं. गुरुवार की रात प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी अचानक संघ मुख्यालय पहुंचकर संघ के नेताओं से चर्चा की. दावा किया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने शिवसेना के साथ संबंधों को लेकर संघ का मार्गदर्शन लिया.

राम मंदिर पर चर्चा !

संघ के साथ- साथ भाजपा ने भी उमा भारती के दौरे को लेकर चुप्पी साध रखी है. हालांकि भाजपा सूत्रों का दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने संघ नेताओं से चर्चा की. उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुकी उमा भारती भोपाल में उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के कुछ विधायकों के साथ बैठक करने की वजह से चर्चा में हैं. सरकार का हिस्सा होने के बाद भी वे राम मंदिर को लेकर मुखर हैं.

अमित शाह भी आएंगे?

भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी इसी महीने नागपुर आकर संघ के नेताओं का मार्गदर्शन लेंगे. वे 19 जनवरी को शहर में आयोजित किए जा रहे भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सिलसिले में शहर पहुंचेंगे. वे 20 जनवरी को इसके समापन समारोह में भी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि वे इसी दौरान संघ मुख्यालय पहुंचकर संघ नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

टॅग्स :उमा भारतीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया