लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने की CM योगी की तारीफ, खुद को बताया मोगली

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 8, 2018 12:29 IST

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव जादू-टोने और अंधविश्वास के चलते कभी नोएडा नहीं गए, लेकिन योगी ने मुख्यमंत्री बनते ही यह भ्रम तोड़ा डाला।

Open in App

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। दरअसल, यूपी सरकार ने बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश के जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि सीएम योगी वही काम कर रहे हैं जो मैं चाहती थी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जादू-टोने और अंधविश्वास के चलते कभी नोएडा नहीं गए, लेकिन योगी ने मुख्यमंत्री बनते ही यह भ्रम तोड़ा डाला। उनकी हैसियत गोरक्ष पीठाधीश्वर के नाते एक मुख्यमंत्री से ज्यादा है।

वहीं, उज्जैन में चल रहे शैव महोत्सव के समापन समारोह में पहुंची केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे मंच से यह कहकर बुलाया जाता है कि मैं कुशल वक्ता हूं, तो मैं आपको बता दूं कि कभी-कभी तो मुझे लगता है कि मैं क्या हूं मुझे लगता है कि मैं टीवी सीरियल के उस मोगली के पात्र के समान हूं जो जंगलों में उछलता कूदता और करतब दिखाता है।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा है। इस संबंध में सूबे के सभी जिलाधिकारियों को आदेश दे दिया गया। यह आदेश आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने दिए। आदेश में कहा गया कि बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटाए जाएंगे।

इस संबंध में बीते साल 20 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से पूछा था कि धार्मिक स्थलों पर किसके आदेश पर लाउडस्पीकर बज रहे हैं। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दायर की गई जनहित याचिका पर उत्तर प्रदेश के गृह सचिव, मुख्य सचिव और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के प्रमुख को तलब किया था।

टॅग्स :उमा भारतीयोगी आदित्यनाथबीजेपीअखिलेश यादवमध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप