लाइव न्यूज़ :

MP: सुषमा स्वराज के निधन पर तीन दिन शोक मनाएंगी उमा भारती, 14 साल बाद पहुंचीं BJP ऑफिस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 8, 2019 18:23 IST

उमा भारती ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहन सुषमा स्वराज के निधन पर तीन दिन तक शोक मनाऊंगी.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मैं अपनी बहन सुषमा स्वराज के निधन पर तीन दिन का शोक मनाऊंगी. उमा ने कहा कि सुषमा स्वराज मेरी मां जैसी थी. तबीयत खराब होने के कारण वे उनके अंतिम संस्कार में नहीं जा सकी थी. उमा भारती ने यह बात गुरुवार (08 अगस्त) को राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुषमा स्वराज के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कही. 

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मैं अपनी बहन सुषमा स्वराज के निधन पर तीन दिन का शोक मनाऊंगी. उमा ने कहा कि सुषमा स्वराज मेरी मां जैसी थी. तबीयत खराब होने के कारण वे उनके अंतिम संस्कार में नहीं जा सकी थी. उमा भारती ने यह बात गुरुवार (08 अगस्त) को राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुषमा स्वराज के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कही. 

उमा भारती ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहन सुषमा स्वराज के निधन पर तीन दिन तक शोक मनाऊंगी. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर में अस्वस्थ हुई और यही वजह है कि उनके अंतिम संस्कार में नहीं जा पाई. 

उमा भारती ने कहा कि वो एक आदर्श गृहणी के साथ सफल राजनेता थीं. उन्होंने इस धारणा को गलत साबित कर दिया कि एक अच्छी गृहणी अच्छी राजनेता नहीं हो सकती हैं. इस दौरान उमा भारती बोलते हुए भावुक होकर कहा कि वो मेरे से 9 साल बड़ी थीं, लेकिन मेरी मां जैसी थीं. 

साथ ही कहा कि मैंने उनसे संयम धैर्य सीखा है. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने भारतीय राजनीति में दुनिया भर में आदर्श स्थापित किया है. धारा 370 के बारे में उन्होंने जो ट्वीट किया उसमें उनकी देशभक्ति की पराकाष्ठा प्रदर्शित होती है.

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद यानी करीब 14 साल बाद गुरुवार को भाजपा कार्यालय पहुंची थी. उनके भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हुई है. पिछले कुछ दिनों से उमा भारती की मध्यप्रदेश में सक्रियता इस राजनीतिक हलचल का कारण है. हालांकि उमा भारती खुद खुलकर तो सामने नहीं आ रही हैं, लेकिन वे अपने समर्थक नेताओं के सहारे राजनीति करती नजर आ रही हैं.

टॅग्स :सुषमा स्वराजउमा भारतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया