लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर मामले में उमा भारती ने सभी पार्टियों से की साथ आने की अपील, कहा-राम BJP के पेटेंट नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: November 26, 2018 10:07 IST

बता दें कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि दर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि मेरी अयोध्या यात्रा सफल रही।

Open in App

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती ने रविवार को राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राम मंदिर के लिए आजम खान सहित सभी पार्टियों से एक जुट आने की अपील की है।उन्होंने कहा है' राम बीजेपी के पेटेंट नहीं है।'

उन्होंने कहा 'मैं उद्धव ठाकरे के प्रयास की सराहना करती हूं, राम हमारे पेटेंट नहीं है। भगवान वाम सबके हैं। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अकाली दल सहित सभी पार्टियों को एक साथ आगे आना चाहिए। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले पर ओबीसी समाज और आजम खान को भी सामने आना चाहिए।

गौरतलब है कि रविवार को अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की धर्म सभा आयोजित किया। पांच घंटे चलने वाली इस सभा को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए शहर को किले में तब्दील कर दिया था। बड़ी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए थे।

इसके अलावा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी अयोध्या में राम जन्मभूमि दर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि मेरी अयोध्या यात्रा सफल रही। धर्म सभा के आयोजकों का दावा है कि भगवान राम के तीन लाख से अधिक भक्तों के इस सभा में आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

टॅग्स :राम मंदिरउमा भारतीअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर