लाइव न्यूज़ :

UKSSSC paper leak case: पेपर लीक मामले में सीएम धामी ने कहा, आवश्यकता पड़ने पर CBI जांच भी कराएंगे

By रुस्तम राणा | Updated: September 23, 2022 15:36 IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में अंतिम व्यक्ति के पकड़े जाने तक जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा, आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा- अब से विधानसभा में होने वाली सभी भर्तियों को पारदर्शी बनाएंगेसीएम ने भर्तियों को रद्द करने का निर्णय लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद दियाऋतु भूषण खंडूड़ी ने विधानभा में हुईं 228 नियुक्तियां रद्द करने की सिफारिश की

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक (UKSSSC paper leak case) मामले को लेकर शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है अगर जरूरत पड़ती है तो मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी द्वारा कराने के भी रास्ते खुले हैं। हिमालयी राज्य के सीएम ने कहा, मैं सभी गलत भर्तियों को रद्द करने का निर्णय लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं और हम अब से विधानसभा में होने वाली सभी भर्तियों को पारदर्शी तरीके से करने की योजना बनाएंगे।

इसके साथ ही धामी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में अंतिम व्यक्ति के पकड़े जाने तक जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा, आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

एसटीएफ द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए धामी ने कहा, अब तक 41 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 से आयोग की भर्तियों में गड़बड़ी, घोटाला, प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं। लंबे समय से यह सबकुछ चलता रहा। अब इसे रुकना चाहिए। 

आपको बता दें कि विधानसभा में हुईं नियुक्तियों में अनिमितता के मामले में विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने बड़ा फैसला लेते हुए  228 नियुक्तियां रद्द करने की सिफारिश कर दी है। अब इस पर शासन फैसला लेगा। वहीं विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के इस कठोर फैसले के कारण जद में कर्मचारियों में रोष है। 

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं