लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: रूसी राजदूत ने संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से भारतीयों को निकालने का भरोसा दिलाया, कहा- सुरक्षित मार्ग बनाने पर काम कर रहे

By विशाल कुमार | Updated: March 2, 2022 14:37 IST

भारत में रूस के राजदूत पद के लिए नामित डेनिस अलीपोव ने भरोसा जताया कि पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति करने में कोई बाधा नहीं दिखती।

Open in App
ठळक मुद्देअलीपोव ने कहा है कि हम यूक्रेन में संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सम्पर्क में है।यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के लिए गलियारा जल्द से जल्द शुरू करने का भरोसा दिलाया।अलीपोव ने कहा कि भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति करने में कोई बाधा नहीं।

नई दिल्ली:भारत में रूस के राजदूत पद के लिए नामित डेनिस अलीपोव ने कहा है कि हम यूक्रेन में खारकीव, सूमी और अन्य संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत के साथ सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन में संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के लिए गलियारा और सुरक्षित मार्ग बनाने पर गहनता से काम कर रहे हैं।

बता दें कि, रूसी राजदूत का यह बयान बीते मंगलवार को यूक्रेन में रूसी हमले में एक भारतीय मेडिकल छात्र की मौत के बाद आया है। खाने-पीने के सामान के लिए बंकर से बाहर गए 21 वर्षीय नवीन गोलाबारी की चपेट में आ गए थे, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के लिए गलियारा कब चालू होगा, यह पूछे जाने पर भारत में रूस के राजदूत पद के लिए नामित डेनिस अलीपोव ने कहा कि यह जल्द से जल्द होगा।

इसके साथ ही अलीपोव ने कहा कि यूक्रेन की स्थिति के आकलन के आधार पर भारत का रुख ‘‘निष्पक्ष’’ है और ऐसा इसलिए नहीं है कि वह रूसी हथियारों पर निर्भर है। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति करने में कोई बाधा नहीं दिखती।

अलीपोव ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र में हमारी स्थितियों को लेकर समन्वय कायम करते हैं और भारत को अपने रुख के बारे में सूचित करते हैं। मौजूदा स्थिति के बारे में भारत के साथ नवीनतम जानकारी साझा करने का हम हर संभव प्रयास करते हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण