लाइव न्यूज़ :

इस राज्य में उज्ज्वला एवं बीपीएल गैस परिवारों को मिलेगा 500 रुपए में सिलेंडर, 73 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

By रुस्तम राणा | Updated: April 1, 2023 22:35 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर’ योजना के तहत 750 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति से राज्य के 73 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में उज्ज्वला एवं बीपीएल गैस परिवारों को मिलेगा 500 रुपए में सिलेंडरसीएम गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर’ योजना के तहत 750 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दीमुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से राज्य के 73 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे

जयपुर: राजस्‍थान में गरीबी रेखा के नीचे के (बीपीएल) एवं उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को अब 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर’ योजना के तहत 750 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। एक सरकारी बयान के अनुसार गहलोत की इस स्वीकृति से राज्य के 73 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। 

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक अप्रैल, 2023 से सस्ती दर पर प्रतिमाह एक सिलेंडर मिल सकेगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के परिवारों को प्रति गैस सिलेंडर 410 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी जबकि बीपीएल गैस कनेक्शन धारकों को प्रति गैस सिलेंडर 610 रुपए की सब्सिडी देय होगी। 

लाभार्थी द्वारा स्वयं सिलेण्डर खरीदे जाने पर उसके जन आधार से लिंक खाते में सब्सिडी की राशि हस्तांतरित की जाएगी। एक अप्रैल, 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लाभार्थियों को भी इस योजना का लाभ देय होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है। 

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण